खबर
Top News

भवन अधिकारी की मनमानी से भवन निर्माता हो रहे परेशान: निगम जोन 19 और 22 में हो रही वसूली

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 मार्च 2026, 2:04 pm
शेयर करें:
भवन अधिकारी की मनमानी से भवन निर्माता हो रहे परेशान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के भवन अधिकारी की मनमानी से भवन निर्माण करने वाले परेशान हो रहे हैं।

नक्शा पास करने से लेकर भवन निर्माण के बाद कार्यपूर्णता प्रमाण-पत्र लेने तक मनमाना पैसा वसूला जा रहा है। इसके बाद भी महीनों चक्कर लगाकर लोग परेशान होते हैं। इसके चलते लोगों में भवन अधिकारी के खिलाफ नाराजगी है। नगर निगम में अफसरों की अफसरशाही हावी है। इसके चलते जो अफसर जिस जगह बैठा है, उसने अपनी कमाई के तरीके वहीं बना लिए है।

ऐसा ही कारनामा निगम जोन 19 व 22 के भवन अधिकारी विशाल राठौर ने किया है। जोन क्षेत्र के रहवासी बताते हैं कि भवन अधिकारी के पास किसी भी काम से जाने पर पैसे तो देने ही पड़ते हैं, लेकिन महीनों चक्कर भी लगाना पड़ते हैं। इससे निर्माण कार्य प्रभावित होता है।

यदि निगम की भवन अनुज्ञा लिए बिना निर्माण शुरू कर दिया तो भवन अधिकारी के कोप से कार्रवाई का डर भी सताता रहता है। इसके चलते बायपास, स्कीम 140, निपानिया आदि क्षेत्रों में होने वाले नए निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बताया जाता है कि भवन अधिकारी राठौर हर काम के पैसे लेने की कला में माहिर हैं।

इसके चलते उनके पास किसी भी काम से पहुंचने वाले को चढ़ावा चढ़ाने के बाद ही काम होने का आश्वासन मिलता है। भवन अधिकारी पर लगाए गए आरोपों के संबंध में राठौर से जानकारी ली तो वह कहने लगे कि बिल्डर जानबूझ कर आरोप लगा रहे हैं। मैं नियमानुसार कार्य कर रहा हूं।

दो जोन क्षेत्र अवैध निर्माण का गढ़
बताया जाता है कि निगम जोन 19 और 22 में बहुतायत में अवैध निर्माण हो रहे हैं। ऐसे निर्माणकर्ताओं पर भवन अधिकारी राठौर का संरक्षण मिला हुआ है। इसके चलते बिल्डिंग परमिशन विभाग से जुड़े दूसरे कर्मचारी भवन निरीक्षक व लिपिक मौके पर जाकर मिलीभगत कर लौट आते हैं। इस तरह दो जोन क्षेत्र इन दिनों अवैध निर्माण का गढ़ बनते जा रहे हैं। इसके चलते जोन क्षेत्र के रहवासियों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बाद भी आला अफसरों की मेहरबानी से भवन अधिकारी की मनमानी जारी है।

बड़े जोन क्षेत्र
शहर में मौजूदा में निगम के दो जोन क्षेत्र में सबसे अधिक निर्माण कार्य हो रहे हैं। इनमें निगम जोन 19 और 22 शामिल हैं। इन जोन क्षेत्र में निगम जितने नक्शे पास करता है, उससे कई गुना अधिक भवनों का निर्माण हो रहा है। इसकी जानकारी भी भवन अधिकारी राठौर और भवन निरीक्षक अतुल श्रीधर और सचिन गेहलोत को है। इसके चलते निगम के भवन अधिकारी व भवन निरीक्षक जमकर कमाई कर रहे हैं।

जोन का जिम्मा
नगर निगम में अफसरो की भारी-भरकम फौज होने के बाद भी निगमायुक्त द्वारा एक ही अफसर को एक से अधिक जोन में भवन अधिकारी व भवन निरीक्षक का जिम्मा सौंपा गया है। इसके चलते भवन अधिकारी व भवन निरीक्षक क्षेत्र का निरीक्षण करने की जगह उनकी सीट तक पहुंचने वालों से मिलीभगत कर कमाई कर अपना घर भरने में सक्रिय हो गए हैं। इसका खामियाजा नियमों का पालन करने वालों के लिए मुसीबत बन गया है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 10 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 10 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 10 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 10 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 11 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 11 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 11 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 11 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 11 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 11 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 11 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 12 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 12 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 12 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 12 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 12 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 12 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 12 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 12 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!