खबर
Top News

विधानसभा में बजट प्रस्तुत: किन्हें मिल सकता है फायदा; किस योजना की राशि बढ़ सकती है

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 फ़रवरी 2026, 11:11 am
शेयर करें:
विधानसभा में बजट प्रस्तुत

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सातवां बजट पेश करने से पहले पूजा-अर्चना की। मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने अपना तीसरा बजट भाषण शुरू कर दिया है। वित्त मंत्री ने सुबह 11 बजे विधानसभा में बजट प्रस्तुत किया।

कर्ज से कम रहेगा बजट आकार
वित्त वर्ष 2026-27 का बजट राज्य पर मौजूदा कर्ज से कम रहने की संभावना है। प्रदेश पर करीब 4.94 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है, जबकि इस बार का बजट लगभग पौने पांच लाख करोड़ रुपए के आसपास रहने का अनुमान है।

युवाओं, किसानों और महिलाओं को बड़ी उम्मीदें
इस बजट से युवाओं को रोजगार के अवसर, किसानों को किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी, महिलाओं को लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजना की राशि बढ़ने की उम्मीद है, सरकार अगले एक साल में 50 हजार नई नौकरियों का ऐलान कर सकती है।

सिंहस्थ 2028 के लिए विशेष प्रावधान संभव
साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ को देखते हुए अधिकांश बड़े प्रोजेक्ट 2026-27 में ही पूरे करने की योजना है। ऐसे में बजट में विशेष प्रावधान किए जाने के संकेत हैं। गौरतलब है कि 1 फरवरी को केंद्र सरकार के आम बजट में सिंहस्थ के लिए मध्यप्रदेश को अलग से प्रावधान नहीं मिला था।

विभागों के बजट पर सख्ती
वित्त मंत्री देवड़ा ने स्पष्ट किया कि जिन विभागों ने पहले आवंटित राशि का पूरा उपयोग नहीं किया है, उनका बजट नहीं बढ़ाया जाएगा। इससे वित्तीय अनुशासन और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने का लक्ष्य है।

रोलिंग बजट की अवधारणा
वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट “जीरो बजट” की जगह रोलिंग बजट की अवधारणा पर आधारित है। इसे आगामी तीन वर्षों के रोडमैप के साथ तैयार किया गया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि कौन से काम किस दिशा में आगे बढ़ाए जाएंगे।

महंगाई को लेकर सरकार की गंभीरता
उन्होंने महंगाई को लेकर सरकार की गंभीरता दोहराते हुए बताया कि मिडिल क्लास को राहत देने के लिए पहले ही टैक्स स्लैब 7 लाख से बढ़ाकर 12 लाख रुपए किया जा चुका है। साथ ही, केंद्र से 50 वर्षों के लिए शून्य ब्याज दर पर मिले कर्ज से विकास कार्यों को गति मिलेगी।

गुल्लक लेकर पहुंचे विधायक

कांग्रेस विधायक विधानसभा में गुल्लक और तख्तियां लेकर पहुंचे। तख्तियों पर नारे लिखे थे—“खनखनाहट जोर की, अंदर हालत कमजोर की”

सुझावों पर उठाए सवाल
तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि बजट किन लोगों के सुझावों से तैयार हुआ, यह स्पष्ट नहीं है। उनका आरोप था कि शायद सुझाव केवल बीजेपी विधायकों से लिए गए होंगे। इस बजट से प्रदेश के किसानों, युवाओं और महिलाओं को बड़ी घोषणाओं की उम्मीद है। अब देखना होगा कि सरकार इन अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरती है।


संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

2 minutes ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

18 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

23 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

31 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

39 minutes ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

42 minutes ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 19 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 19 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 20 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!