बोरवेल हादसा: हाथों में रिंग फंसाकर रेस्क्यू की कोशिश नाकाम; अब बनाई जा रही नई सुरंग, 45 फीट पर अटका है मासूम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बोरवेल में गिरे 2 वर्षीय मासूम भागीरथ देवासी को निकालने की कोशिशें लगातार जारी हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। रेस्क्यू टीम ने बच्चे के हाथों में रोप रिंग डालकर बाहर निकालने की कोशिश की, जो नाकाम रही। इसके बाद अब एक बार फिर समानांतर सुरंग (पैरेलल टनल) बनाने का काम शुरू किया गया है।
45 फीट गहराई पर मिला बच्चा
यह हादसा झालरिया गांव में हुआ, जो बड़नगर से करीब 75 किलोमीटर दूर है। करीब 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरे मासूम की नई लोकेशन लगभग 45 फीट की गहराई पर ट्रेस की गई है। गुरुवार शाम करीब साढ़े 7 बजे बच्चा बोरवेल में गिरा था, जिसके बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
कई एजेंसियां जुटीं, मशीनों से खुदाई शुरू
रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF की टीम भोपाल से पहुंची है, जो SDRF की इंदौर, हरदा और उज्जैन यूनिट्स के साथ मिलकर काम कर रही है। टीम अब भारी मशीनों की मदद से बोरवेल के समानांतर गड्ढा खोद रही है, ताकि बच्चे तक सुरक्षित पहुंचा जा सके।
मां का रो-रोकर बुरा हाल
मासूम की मां जत्तू बाई का रो-रोकर बुरा हाल है। वह लगातार भगवान से अपने बच्चे की सलामती की दुआ कर रही हैं और उसकी हालत को लेकर चिंतित हैं।
राजस्थान से आया था परिवार
भागीरथ के पिता प्रवीण देवासी राजस्थान के पाली जिला के रहने वाले हैं। परिवार पिछले तीन दिनों से इलाके में भेड़ चराने के लिए रुका हुआ था।
परिजनों के अनुसार, बच्चा खेलते-खेलते बोरवेल के पास पहुंच गया। उसने पत्थर से ढक्कन हटाया और बाल्टी समझकर उसमें पैर डाल दिया, जिससे वह सीधे अंदर गिर गया। मां ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह गहराई में जा चुका था।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!