नदी में तैरते मिले युवक-युवती के शव: प्रेम-प्रसंग की आशंका; इलाके में फैली सनसनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बुधवार सुबह शिप्रा नदी के पुल से छलांग लगाकर एक 21 वर्षीय युवक और एक नाबालिग युवती ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों के शव पानी में तैरते मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान अर्जुन (21), निवासी चापाखेड़ा (खाचरौद) के रूप में हुई है। इतना ही नहीं पुल पर लावारिस खड़ी मिली भाई की बाइक (MP13-ZP-3749)।
बैग में मिली मच्छर मारने की दवा
बाइक पर एक बैग भी रखा मिला है, जिसमें 'मच्छर मारने की दवा' (जहर) मिली है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।
मंगलवार दोपहर से लापता थे दोनों
पुलिस जांच में सामने आया है कि अर्जुन मंगलवार दोपहर को अपने बड़े भाई की बाइक लेकर घर से निकला था। उसके साथ 17 वर्षीय नाबालिग युवती भी थी। परिजनों को अंदाजा नहीं था कि वे ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेंगे। बुधवार सुबह नानाखेड़ा और नागझिरी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू कर शवों को नदी से बाहर निकाला।
साक्ष्यों ने पुलिस को उलझाया
घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों ने पुलिस को उलझा दिया है। बाइक पर मिले बैग में मच्छर मारने वाली जहरीली दवा मिली है। आशंका जताई जा रही है कि नदी में कूदने से पहले दोनों ने जहर का सेवन किया होगा ताकि बचने की कोई गुंजाइश न रहे। हालांकि, सीएसपी श्वेता गुप्ता का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम (PM) रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।
पानी में दिखाई दिए शव
राहगीरों ने जब सुबह पुल पर घंटों से एक बाइक को लावारिस खड़ा देखा और नीचे झांका, तब उन्हें पानी में शव दिखाई दिए। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से ही पुलिस अर्जुन के परिवार तक पहुँच पाई। तपोभूमि और चंदेसरी ब्रिज के बीच का यह इलाका सुनसान होने के कारण रात के समय किसी ने उन्हें कूदते हुए नहीं देखा।
पुलिस की कार्रवाई
नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव के अनुसार, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। सीएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह "सुसाइड पैक" का मामला लग रहा है। पुलिस अब दोनों के मोबाइल कॉल डिटेल्स और परिजनों के बयानों के आधार पर मौत की असली वजह तलाश रही है।
संबंधित समाचार

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!