दो भाइयों का खूनी तांडव: घर में घुसकर युवक और माता-पिता पर तलवार से हमला; तीन घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
जिले के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पलेवना में पुराने विवाद को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। यहां दो सगे भाइयों ने एक युवक के घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने पहुंचे उसके माता-पिता पर भी तलवार से हमला कर दिया। घटना में परिवार के तीनों सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात ग्राम पलेवना निवासी लक्ष्मण सिंह के घर आरोपी दोनों भाई पहुंचे। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद की रंजिश के चलते उन्होंने युवक के साथ विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया।
बीच-बचाव करने पहुंचे माता-पिता पर भी किया हमला
हमले के दौरान घर में चीख-पुकार मच गई। बेटे को बचाने के लिए लक्ष्मण सिंह की मां मुन्नाबाई और पिता सज्जन सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान दोनों आरोपियों ने तलवार से उन पर भी हमला कर दिया, जिससे तीनों लहूलुहान हो गए।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों की हालत फिलहाल सामान्य बताई है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पिपलियामंडी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि विवाद के पीछे की पूरी वजह और हमले में शामिल अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!