खबर
Top News

टीम आशीष सिंह को आशीष: प्रियंक मिश्रा नहीं पा सके इंदौर; भारी पड़े शिवम वर्मा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अप्रैल 2026, 1:19 pm
शेयर करें:
टीम आशीष सिंह को आशीष

इंदौर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी के कलेक्टर दंपति रहे सुरक्षित

डॉ. संतोष पाटीदार 93400-81331 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टरों की तबादला सूची ऐसे समय आई, जब प्रदेश सरकार गेहूं की सरकारी खरीद को लेकर हैरान परेशान है और न चाहते हुए भी कल से गेहूं की खरीदी शुरू करना पड़ी। किसान आंदोलन के बाद जागी सरकार के आदेश पर अपने वातानुकूलित चैंबर से निकलकर कलेक्टर जब मंडियों की दौड़ लगाने को मजबूर हुए, इसी बीच लंबे समय से बनती-बिगड़ती तबादला सूची जारी कर दी गई। इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीले जल कांड के बावजूद शिवम वर्मा पाक-साफ बने रहे।

इसी तरह इंदौर कलेक्टर से उज्जैन संभाग आयुक्त के पद पर पहुंचे आशीष सिंह की टीम के प्रमुख इंदौर कलेक्टर के साथ नर्मदा पट्टी के प्रमुख कलेक्टर अपनी कलेक्ट्री में सुरक्षित बने हुए हैं।

इनमें खरगोन, खंडवा, बड़वानी के कलेक्टर शामिल हैं। खरगोन की कलेक्टर भव्या मित्तल और खंडवा के ऋषभ गुप्ता दंपति टीम आशीष के विश्वसनीय हैं।

इसी तरह वर्मा दंपति शिवम वर्मा और बड़वानी कलेक्टर ज्योति सिंह भी अपने जिले में जमे हुए हैं। धार के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा बहुत पहले से इंदौर कलेक्ट्री के लिए प्रयासरत थे, लेकिन उस समय बाजी शिवम वर्मा के हाथ लगी।

इस बार भी वर्मा भारी पड़े और मिश्रा को भोपाल जाना पड़ा। ऐसा भी नहीं कि मुख्य सचिव अनुराग जैन की रेटिंग लिस्ट में महत्वपूर्ण माने जाने वाले यह आईएएस बहुत बढ़िया परफॉर्म कर रहे हैं, फिर भी इनका बने रहना मायने रखता है।

खरगोन में जब से भव्या मित्तल कलेक्टर बनी हैं, तब से लगातार किसानों के आंदोलन हो रहे हैं। इसमें कोई दो मत नहीं कि मित्तल ईमानदार और कर्त्तव्यपरायण हैं, लेकिन प्रशासन पर हावी बाबूराज से बात बन नहीं रही। इस पर भूमि अधिग्रहण के मामले में भी प्रशासन की असंवेदनशीलता बनी हुई है।

कलेक्टर चाहे धार के हों या खरगोन, खंडवा, बड़वानी अथवा अन्य जिले के, हुकूमत का स्वरूप लाट् साहब वाला जैसा है। ईमानदार कलेक्टर होते हुए भी भ्रष्ट बाबूराज प्रशासन पर हावी है।

खरगोन जिला इसका उदाहरण है। तबादला सूची में बहुत सारे प्रमोटी आईएएस कलेक्ट्री की बाट जोहते रह गए। इनमें मुख्य रूप से आशीष सिंह के करीबी और उज्जैन के नगर निगम अपर आयुक्त संतोष टैगोर को जिला नहीं मिलना भी चौंकाता है। टैगोर सहज-सरल और व्यावहारिक होने के साथ समस्याओं के समाधान के लिए जाने जाते हैं। जो भी हो, सिंहस्थ और गेहूं खरीदी के बहाने कई कलेक्टर बचे हुए हैं।

प्रदेश में गुरुवार देर रात वल्लभ भवन से जो आदेश निकला, उसने प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में एक साथ खुशी और बेचैनी दोनों पैदा कर दीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 26 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए, जिनमें भोपाल समेत 14 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए।

इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा और बड़वानी यानी मालवा-निमाड़ की वह धुरी, जो प्रदेश की आर्थिक-राजनीतिक धड़कन है, इस सूची से बाहर रही। यह संयोग नहीं, सोची-समझी रणनीति है।

खरगोन और बड़वानी निमाड़ की वह पट्टी है, जो जनजातीय बहुल है और राजनीतिक दृष्टि से हमेशा संवेदनशील रही है। यहां कलेक्टर का किरदार सिर्फ प्रशासनिक नहीं, राजनीतिक भी होता है। वैसे भी डॉ. मोहन यादव सरकार कलेक्टर के माध्यम से शासन, प्रशासन और राजनीतिक नियंत्रण हर जिले में बने हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार सरकार प्रशासनिक और पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी में थी और राज्य सरकार आईएएस अधिकारियों की नई सूची तैयार कर चुकी थी। सरकार की प्रशासनिक सर्जरी का मुख्य आधार अधिकारियों की परफॉर्मेंस और उनके खिलाफ मिली शिकायतें रहीं।

प्रशासनिक संदेश स्पष्ट है, जो अधिकारी ढीले पड़े, वे बदले गए। जो जिले संवेदनशील थे और जहां खरीदी तुरंत शुरू होना थी, वहां स्थिरता बनाए रखी गई। जानकारी के अनुसार गेहूं का उपार्जन इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 9 अप्रैल से शुरू हो गया और पहले दिन 45 केंद्रों पर 1,616 क्विंटल गेहूं का उपार्जन किया गया।

क्या कहती है यह सर्जरी?
यह तबादला सूची कई संकेत देती है। डॉ. मोहन यादव सरकार प्रशासनिक ढिलाई बर्दाश्त नहीं करती। मालवा-निमाड़ की रणनीतिक और राजनीतिक अहमियत को देखते हुए वहां यथास्थिति बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है।

सिंहस्थ-2028 की तैयारी अब प्रशासनिक तबादलों को भी नियंत्रित कर रही है। सबसे महत्वपूर्ण इस सूची में जो नाम नहीं हैं, वे भी अगले दौर की प्रतीक्षा में हैं। प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि दो-तीन महीनों में एक और बड़ी सर्जरी होगी, जिसमें इंदौर सहित वे जिले भी आ सकते हैं जो अभी बचे रहे।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 6 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 6 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 7 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 7 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 7 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 7 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 7 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 7 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 8 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 8 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 8 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 8 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 8 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 8 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 9 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 9 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 9 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 9 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!