महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों को पार्टी से निकाले भाजपा: पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया बोलीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महिलाओं की चिंता होने का दम भरने वाली भारतीय जनता पार्टी सबसे पहले उन नेताओं को अपनी पार्टी से निकले जिन पर महिलाओं के साथ अभद्रता करने के मुकदमे दर्ज हुए हैं। भाजपा का हाथ महिलाओं के साथ दुराचार करने वालों के साथ है। महिलाओं के साथ अनैतिकता करने वाले मामलों के जल्द निपटारे के लिए पूरे देश में विशेष न्यायालय का गठन किया जाए।
यह बात कल इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने कही। उन्होंने कहा कि गोवा में भाजपा पार्षद सुशांत नायक के बेटे सोहम सुशांत नायक द्वारा लगभग 20-30 नाबालिग बच्चियों का सामूहिक बलात्कार और यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला चर्चा में है।
यह आरोपी इन बच्चियों के वीडियो बनाकर वायरल करता रहा। यह काम वह 3 साल से लगातार कर रहा था, लेकिन वहां की भाजपा सरकार चुप थी। वहां की पुलिस, सरकार, मुख्यमंत्री का कहना था कि इस बारे में उन्हें कुछ पता ही नहीं था। जब पीड़ित परिवार के साथ लोग सड़कों पर उतरे तो मामला दर्ज किया गया। यह कोई इस तरह का पहला मामला नहीं है।
विशेष न्यायालय का गठन हो- उन्होंने कहा कि ब्रजभूषण शरण सिंह के मामले से पूरा देश वाकिफ है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भाजपा की सरकार ने देश की बेटियों, बल्कि पहलवान बेटियों के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोपी इस पूर्व सांसद को भी बचा लिया।
हमेशा महिला अस्मिता की बात करने वाली भाजपा को चाहिए कि उसकी पार्टी के जितने नेताओं पर महिलाओं के साथ अभद्रता, बलात्कार आदि के मुकदमे दर्ज हैं उन सभी को पार्टी से निकाले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने देश में महिला आरक्षण लाकर महिलाओं को राजनीति में उनका अधिकार देने की पहल की थी।
उस समय भाजपा ने इसका विरोध किया था। अब भाजपा की सरकार महिला आरक्षण लाकर खुद को महिलाओं का हितैषी का दावा करना चाहती है। मेरी मांग है कि यदि सरकार को महिलाओं की इतनी चिंता है तो पूरे देश में महिलाओं के साथ होने वाली अभद्रता, बलात्कार, उत्पीडऩ जैसी इस तरह की घटनाओं के मामलों की सुनवाई के लिए विशेष न्यायालय का गठन किया जाए।
महिलाओं पर होने वाले अत्याचार मप्र पर कलंक
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को देश में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार करने वाले प्रदेश के रूप में पहचाना जाता है। महिलाओं पर होने वाले अत्याचार मप्र पर एक कलंक है, जिसे मिटाने के लिए राज्य सरकार को पहल करना चाहिए, लेकिन देखने में आ रहा है कि सरकार दुष्कर्म के आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने में असमर्थ है।
लोकसभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने बताया कि वर्ष 2019 से 2023 के 5 साल के दौरान मप्र में 62000 से ज्यादा बालिकाएं लापता हुईं, जिनमें से 44000 को तो ढूंढ लिया, लेकिन 18000 से ज्यादा अब तक लापता हैं। भारत सरकार द्वारा लोकसभा में दी गई यह जानकारी मप्र में बालिकाओं और महिलाओं की असुरक्षा की स्थिति को उजागर करती है।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!