भाजपा के पदाधिकारी भाईसाब की हो रही जासूसी
KHULASA FIRST
संवाददाता

महेश दीक्षित 98935-66422 खुलासा फर्स्ट।
प्रदेश के ‘पूर्ववर्ती सरकार’ के खास और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी भाईसाब इन दिनों खुफिया एजेंसियों के रडार पर बताए जा रहे हैं। उनके आवास और गतिविधियों पर लगातार जासूसी नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि पदाधिकारी भाईसाब कहां आ-जा रहे हैं, उनके घर कौन-कौन आ रहा है, दिनभर किन लोगों से मुलाकात हो रही है, उनकी हर गतिविधि पर खुफिया नजर है।
हालांकि फिलहाल यह खुलासा नहीं हो सका कि यह जासूसी कौन करा रहा है। सवाल यह भी कि निगरानी के निशाने पर केवल पदाधिकारी भाईसाब हैं या इसके जरिये किसी बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की जमीन तैयार की जा रही है?
श्रीमंत इतिहास सुना रहे या ताकत का एहसास करा रहे?...
श्रीमंत इन दिनों लगभग हर रोज नए और अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। ऐसा लगता है मानों वे लगातार अपनी राजनीतिक हैसियत और ग्वालियर किले की ताकत का एहसास करा रहे हों। कभी वे किस्सागोई के अंदाज में बताते हैं कि उनके दादा ने किस तरह वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की मदद की थी, तो कभी यह दिलचस्प राज खोलते हैं कि उनकी आजी मां उनकी इच्छा से उनका नाम विक्रमादित्य रखना चाहती थीं, लेकिन किस्मत ने उन्हें ज्योतिरादित्य नाम दे दिया।
इस नामकरण के पीछे की कहानी भी वे बड़े रोचक ढंग से सुनाते हैं। नारदजी कहते हैं कि श्रीमंत का अपने राजशाही इतिहास को बार-बार उकेरना और सुनाना यूं ही नहीं है। इसके पीछे संदेश साफ है।
इस बहाने वे दिल्ली दरबार को जताने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें राजनीतिक तौर पर हलके में लेना या नजरअंदाज करना भारी भूल साबित हो सकती है।
भाजपा मुख्यालय में मोहतरमा का हाईवोल्टेज ड्रामा!
भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने के लिए मंत्रियों की साप्ताहिक बैठक उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गई, जब एक मोहतरमा ने हंगामा कर दिया। हंगामे के पीछे की पूरी कहानी और कारणों पर फिलहाल चर्चा छोड़ भी दी जाए, लेकिन जिस मांग को लेकर वह मंत्रियों के सामने अड़ी रही, उसने राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
मोहतरमा इस दौरान प्रदेश के एक अखबार मालिक और एक कथित खनन माफिया का बार-बार नाम ले रही थीं। मोहतरमा का कहना था कि जब तक इन दोनों पर कार्रवाई नहीं होती, वह भाजपा मुख्यालय से नहीं जाएंगी।
हालांकि देर तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मान-मनौव्वल कर मोहतरमा को भाजपा मुख्यालय से चलता कर दिया गया, लेकिन राजधानी के राजनीतिक गलियारों में अब एक ही सवाल गूंज रहा है, आखिर इस पूरे घटनाक्रम के पीछे का असल माजरा क्या था? मोहतरमा का यह हंगामा कई अनकहे सवाल छोड़ गया।
भोपाल महापौर का ‘ज्ञान’, जनता हैरान!...
इंदौर में जहरीले पानी के सेवन से 20 लोगों की मौत के बाद पूरा प्रदेश दहशत में है। ऐसे भयावह हालात में राजधानी भोपाल की कई कॉलोनियों से गंदे और बदबूदार पानी की शिकायतें सामने आना चिंता को और बढ़ा देता है।
लोग डरे हुए हैं, गुस्से में हैं और प्रशासन से तुरंत जवाब की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन जब खबरनवीस महापौर से इन गंभीर सवालों के जवाब लेने पहुंचे, तो राजधानी की प्रथम नागरिक से हर सवाल का एक ही जवाब मिला ‘यह अधिकारी बताएंगे।
’ऐसा लगा मानों वह महापौर नहीं, बल्कि केवल फाइलों पर दस्तखत करने वाली औपचारिक मुहर हों, जिसे न तो नगर निगम में कर्मचारियों की भारी कमी का कोई ज्ञान, न ही शहर में पानी की जांच की व्यवस्था की कोई समझ।
नारदजी पूछ रहे हैं कि आखिर पार्टी नेतृत्व ने किन ‘असाधारण योग्यताओं’ को देखकर ऐसी ‘मूढ़मति’ नेत्री को भोपाल जैसे बड़े शहर की जिम्मेदारी सौंपी, जिसकी ‘सार्वजनिक अज्ञानता’ पार्टी की खुली किरकिरी करा रही है?
कप्तान के फरमान ने कराई पुलिस महकमे की फजीहत...
बुंदेलखंड के एक जिले के पुलिस कप्तान का अजीबो-गरीब फरमान इन दिनों प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह फरमान न सिर्फ कप्तान साहब की ‘समझ’ पर सवाल खड़े कर रहा है, बल्कि मप्र पुलिस की भी फजीहत करा रहा है।
दरअसल, एक माह की पुलिस ट्रेनिंग से लौटते ही कप्तान साहब ने करीब दो दर्जन अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस थमा दिए। गुनाह इतना-सा था कि अधीनस्थों ने पत्राचार में ‘प्रभारी पुलिस अधीक्षक’ लिखने के बजाय सिर्फ ‘पुलिस अधीक्षक’ लिख दिया। इसी ‘भारी अपराध’ पर साहब इतने नाराज हुए कि तीन दिन के भीतर जवाब तलब कर लिया गया।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!