भाजपा विधायक की बढ़ी मुश्किलें: हाईकोर्ट ने केस दर्ज करने के दिए निर्देश; इस मामले में लिया एक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जस्टिस से संपर्क के मामले में गुरुवार को सख्त रुख अपनाते हुए विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने उन्हें नोटिस जारी कर पूछा है कि उनके खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्रवाई क्यों न की जाए।
डिवीजन बेंच में हुई सुनवाई
यह मामला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ के समक्ष सुना गया। कटनी निवासी याचिकाकर्ता आशुतोष मनु दीक्षित ने आरोप लगाया कि विधायक ने जस्टिस विशाल मिश्रा से संपर्क करने की कोशिश की, जो न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास है।
जस्टिस मिश्रा ने पहले ही किया था खुद को अलग
दरअसल, पाठक परिवार से जुड़ी खनन कंपनियों का मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की अदालत में लंबित था। 1 सितंबर 2025 के आदेश में जस्टिस मिश्रा ने उल्लेख किया था कि विधायक संजय पाठक ने एक विशेष मामले पर उनसे चर्चा करने की कोशिश की, इसलिए वे इस याचिका पर सुनवाई नहीं करेंगे।
याचिका में कार्रवाई की मांग
याचिकाकर्ता का कहना है कि इस संबंध में पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर विधायक के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की गई।
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव और पुनीत श्रोती उपस्थित रहे। कोर्ट ने विधायक की प्रारंभिक आपत्तियों को खारिज करते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
अवैध खनन से जुड़ा है मामला
याचिका में यह भी आरोप है कि पाठक परिवार की कंपनियों द्वारा अवैध खनन किया गया। शिकायत के बाद आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में जांच शुरू हुई, लेकिन लंबे समय तक प्रगति नहीं हुई। जांच के दौरान खनिज विभाग ने तीन कंपनियों पर 443 करोड़ रुपए की वसूली तय की।
विधानसभा में भी उठा था मुद्दा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधानसभा में कहा था कि जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील में संचालित कंपनियों आनंद माइनिंग कॉर्पोरेशन, निर्मला मिनरल्स और पेसिफिक एक्सपोर्टने निर्धारित सीमा से अधिक खनन किया।
संबंधित समाचार

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!