अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में मेट्रो सेवा अब 17.5 किमी तक विस्तार लेने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज विजय नगर स्थित ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शाम 4 बजे विस्तारित सेवा का शुभारंभ करेंगे। 6 सितंबर से गांधी नगर से मालवीय नगर चौराहा यानी रेडिसन होटल चौराहा तक आम यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा शुरू होगी।
17.5 किमी के एलिवेटेड कॉरिडोर पर 16 स्टेशन होंगे। मेट्रो गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर, एमआर-10, आईएसबीटी, चंद्रगुप्त मौर्य प्रतिमा, हीरा नगर, बापट चौराहा, मेघदूत गार्डन और विजय नगर होते हुए रेडिसन चौराहा पहुंचेगी।
यात्रियों को हर 15 मिनट में मेट्रो मिलेगी और रोजाना 80 से अधिक फेरे लगाए जाएंगे। सेवा सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। मेट्रो पूरी तरह वातानुकूलित होगी। स्टेशनों पर सीसीटीवी डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली, एस्केलेटर और लिफ्ट रहेगी।
यात्री एमपीएमआरसीएल मोबाइल ऐप से डिजिटल टिकट ले सकेंगे। यूपीआई और क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा भी मिलेगी। रिटर्न टिकट पर 5 प्रतिशत और ग्रुप टिकट पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मेट्रो के शुरुआती कॉरिडोर की नींव 14 सितंबर 2019 को रखी गई थी।
गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर-3 तक 6.3 किमी हिस्से में यात्री सेवा की शुरुआत 31 मई 2025 को हुई थी। पूरे गांधी नगर-रेडिसन रूट का ट्रायल अक्टूबर 2025 में हुआ और 27 मार्च 2026 को सीएमआरएस से संचालन की अनुमति मिली। रेडिसन चौराहे से खजराना चौराहे तक मेट्रो विस्तार का काम जारी है। एयरपोर्ट से अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए खुदाई शुरू हो चुकी है। खजराना चौराहे के पास भी अंडरग्राउंड हिस्से की खुदाई शुरू की जाएगी।
संबंधित समाचार

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!