केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री: पुलिस ने हिरासत में लिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में एक नया नाम सामने आया है। पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया है। आशंका है कि जांच के बाद उसे मामले में सह-आरोपी बनाया जा सकता है।
हत्याकांड में नए आरोपी की एंट्री
जानकारी के मुताबिक, नया संदिग्ध चेतन चौधरी का सहपाठी है और उसे 18 जून को लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल की हत्या की योजना की जानकारी पहले से थी। बताया जा रहा है कि चेतन चौधरी और उसकी गर्लफ्रेंड सिया गोयल ने उसके साथ हत्या की योजना और उसे अंजाम देने के तरीके पर चर्चा की थी।
हत्या के बाद चेतन दोस्त के संपर्क में था
दोनों ने उसे लोहागढ़ साथ चलने के लिए भी कहा था, लेकिन उसने जाने से इनकार कर दिया। जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या के बाद चेतन चौधरी अपने इस दोस्त के संपर्क में था। सिया गोयल के भी उससे संपर्क में रहने की बात सामने आई है।
एक निजी कंपनी में काम करता है संदिग्ध
पुलिस ने चेतन चौधरी के फोन से मिली जानकारी के आधार पर इस व्यक्ति तक पहुंच बनाई। बताया जा रहा है कि संदिग्ध मूल रूप से बीड जिले का रहने वाला है और बालेवाड़ी की एक निजी कंपनी में काम करता है।
पुलिस अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसे साजिश की कितनी जानकारी थी और हत्याकांड में उसकी वास्तविक भूमिका क्या रही।
जांच का दायरा बढ़ा
नए संदिग्ध के सामने आने के बाद पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। अब 18 जून को लोहागढ़ किले में हुई घटना से पहले और बाद में किस-किस व्यक्ति को इसकी जानकारी थी, इसकी पड़ताल की जा रही है।
संबंधित समाचार

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!