पार्किंग को लेकर विवाद: दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

पहचान छिपाकर क्लिनिक संचालन का आरोप, बजरंगी पहुंचे थाने
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कालानी नगर-अंजनी नगर क्षेत्र में पार्किंग को लेकर दुकानदार और पड़ोसी के बीच हुआ विवाद थाने पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और बाद में थाने पहुंचकर आरोपी अफरोज खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक शुभम जैन ने शिकायत में बताया कि अंजनि नगर में उनकी शुभ आई केयर नाम से चश्मे की दुकान है। पड़ोस में अफरोज खान का क्लिनिक है। अफरोज आए दिन दुकान के बोर्ड के सामने अपना बोर्ड लगा देता है और पार्किंग में वाहन खड़ा कर देता है।
3 सितंबर की रात करीब 9 बजे अफरोज ने दुकान के सामने गाड़ी खड़ी की। शुभम ने गाड़ी हटाने को कहा तो आरोपी ने गाली-गलौज की। उस समय डॉ. सोमेश खत्री भी शुभम के साथ मौजूद थे। जब डॉ. सोमेश ने गाली-गलौज करने से मना किया तो अफरोज ने उनसे भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर दोनों को जान से खत्म करने की धमकी दी और शुभम की दुकान का बोर्ड तोड़ दिया। मामले में शुभम जैन की शिकायत पर अफरोज खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदू नाम से कर रहा क्लिनिक का संचालन
विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख राहुल तिवारी ने बताया अफरोज खान अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर रामानुज नाम से क्लिनिक का संचालन कर रहा था। वह आसपास के दुकानदारों को डराता-धमकाता था।
घटना के समय बजरंग दल के कार्यकर्ता सोमेश खत्री के साथ भी बदसलूकी की गई। इसकी जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे, फिर थाने जाकर आरोपी अफरोज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिला मंत्री सचिन मराठा, ब्रजेश सोमानी, पप्पी ठाकुर, त्रिपाठी, अंतिम शुक्ला और अखिलेश चौहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!