पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते: 7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में 7 और 9 साल की दो मासूम बहनों ने निजी क्लिनिक पहुंचकर डॉक्टर से ऐसी आपबीती सुनाई कि मामला चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तक पहुंच गया। दोनों बच्चियों ने डॉक्टर को बताया कि उनकी मां की मौत हो चुकी है और पिता व दादी शराब पीने के बाद उनके साथ मारपीट करते हैं। बच्चियों के मुताबिक, उन्हें स्कूल भी नहीं जाने दिया जाता और वे अक्सर घर पर अकेली रहती हैं।
जानकारी के अनुसार, विस्तारा कांकड़, लसूड़िया स्थित एक निजी क्लिनिक में दोनों बहनें इलाज के लिए पहुंची थीं। दोनों का इलाज डॉ. सौरभ से पहले भी होता रहा है। बातचीत के दौरान बच्चियों ने कथित तौर पर बताया कि पिता और दादी शराब पीने के बाद उनके साथ मारपीट करते हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दादी ने छोटी बहन को गर्म तवे पर बैठा दिया था। बच्चियों ने डॉक्टर से कहा कि वे घर में अकेले रहने के दौरान डरती हैं। उनकी बात सुनकर डॉ. सौरभ ने तत्काल चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर सूचना दी।
टीम ने पुलिस के साथ पहुंचकर बच्चियों को लिया संरक्षण में...शिकायत मिलते ही जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा, महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम सक्रिय हुई।
टीम के अमन और दीपा भालसे ने लसूड़िया पुलिस से समन्वय किया और बच्चियों के घर पहुंचे। टीम को दोनों बच्चियां घर पर अकेली मिलीं। टीम ने बच्चियों और डॉक्टर से बातचीत कर पूरी जानकारी जुटाई। बच्चियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की मदद से दोनों को संरक्षण में लिया गया।
संबंधित समाचार

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!