खबर
Top News

देखिए वीडियो: जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 सितंबर 2026, 11:29 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, सागर।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में कथित तौर पर जहरीली और अवैध शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। करीब 35 लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से 24 का इलाज जारी है।

कुछ मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

बताया जा रहा है कि घूघर, नौराज, बराज, बमुराबेड़ा और आसपास के गांवों में शनिवार रात कुछ लोगों ने शराब का सेवन किया था।

इसके बाद देर रात कई लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मरीजों के शरीर पड़ रहे नीले, अकड़न की शिकायत
अस्पताल पहुंचे मरीजों में डॉक्टरों ने शरीर के नीले पड़ने और अकड़न जैसे लक्षण देखे हैं। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। शराब का सेवन करने वाले लोगों को जांच के लिए अस्पताल लाया जा रहा है।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने पिछले 24 से 48 घंटे के दौरान किसी भी तरह की शराब का सेवन किया है, वे लक्षण न होने पर भी एहतियात के तौर पर स्क्रीनिंग जरूर कराएं।

उल्टी, सिरदर्द, बुखार या अन्य असामान्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या सिविल अस्पताल पहुंचने की अपील की गई है।

एक गांव में चार मौतें, परिजन ने बताया- आधे घंटे में दम तोड़ा
बमुराबेड़ा गांव के रामकुमार दांगी ने बताया कि उनके चचेरे भाई की भी इस घटना में मौत हुई है। उन्होंने कहा कि उनके गांव में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।

उनके मुताबिक, तीन लोगों ने एक साथ शराब पी थी, जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। शरीर ठंडा पड़ने लगा और करीब आधे घंटे में उनकी मौत हो गई।

वरिष्ठ अधिकारियों ने गांवों और अस्पताल का किया दौरा
घटना की जानकारी मिलने के बाद सागर संभाग के वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित गांवों में पहुंचे। सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी ने नौराज और गूगरा खुर्द पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

प्रशासन ने अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र की 6 शराब दुकानों को सील कर दिया गया है और वहां से शराब के सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने जारी की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्होंने हाल के दिनों में शराब का सेवन किया है और उन्हें उल्टी, सिरदर्द, बुखार, शरीर में अकड़न या अन्य असामान्य लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसे लोग तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराएं।

संबंधित समाचार

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

5 minutes ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

12 minutes ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 minutes ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

15 minutes ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

18 minutes ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

26 minutes ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

27 minutes ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

32 minutes ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

37 minutes ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

about 1 hour ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

about 1 hour ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

about 1 hour ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

about 1 hour ago
3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह
Top News

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

about 1 hour ago
शिकायत आने पर तुरंत एक्शन
Top News

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

about 1 hour ago
झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर
Indore

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा
Top News

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!