खबर
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त: ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 सितंबर 2026, 6:54 pm
शेयर करें:
154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के एमपी नगर में बने 154 करोड़ रुपए के अंबेडकर ब्रिज (जीजी ओवरफ्लाई) की खामियों को लेकर लोक निर्माण विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। PWD ने स्पष्ट किया है कि ब्रिज की मरम्मत और संधारण पर होने वाला पूरा खर्च संबंधित ठेकेदार से वसूला जाएगा।

इसके अलावा लागत की 20 प्रतिशत राशि क्षतिपूर्ति के रूप में भी ली जाएगी। ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने का नोटिस भी जारी किया गया है।

निर्माण 31 दिसंबर 2024 को पूरा हुआ था
विभाग के मुताबिक, गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक बने इस फ्लाईओवर का निर्माण 31 दिसंबर 2024 को पूरा हुआ था। अनुबंध के तहत इसकी दोष दायित्व अवधि (DLP) 30 दिसंबर 2029 तक है। इस दौरान निर्माण या संधारण से जुड़ी कमियों को दूर करने की जिम्मेदारी ठेकेदार की है।

बारिश में सामने आईं कई खामियां
निरीक्षण के दौरान फ्लाईओवर के ड्रेनेज स्पाउट और रेनवॉटर डाउनटेक पाइप चोक और क्षतिग्रस्त मिले। इससे बारिश के पानी की निकासी प्रभावित हुई और कई जगह पानी सीधे सड़क पर गिरा। इसके अलावा एक्सपेंशन जॉइंट से पानी का रिसाव, सर्विस रोड पर जलभराव, गड्ढे और पानी जमा होने जैसी समस्याएं भी सामने आईं।

ब्रिज की बियरिंग कोट में भी पहले खराबी सामने आ चुकी थी, जिसे ठेकेदार ने ठीक कराया था। इस वर्षाकाल में यहां दोबारा खराबी मिलने के बाद विभाग ने सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।

15 दिन में सुधार का निर्देश, नहीं हुआ पालन
PWD ने 31 जुलाई और फिर 11 अगस्त 2026 को ठेकेदार संस्था मेसर्स वीकेएससी इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड को सुधार और संधारण कार्य कराने के निर्देश दिए थे। अनुबंध के अनुसार 15 दिन में कमियां दूर करनी थीं, लेकिन तय समय में काम पूरा नहीं किया गया।

इसके बाद विभाग ने कमियां दूर कराने के लिए 4.69 करोड़ रुपए की निविदा जारी की। इस राशि का भुगतान विभाग के बजट से नहीं किया जाएगा। अनुबंध के प्रावधानों के तहत खर्च ठेकेदार से वसूल किया जाना है और उस पर 20 प्रतिशत क्षतिपूर्ति भी देनी होगी।

हाईकोर्ट पहुंचा मामला
ठेकेदार द्वारा कुछ आंशिक सुधार किए जाने के बाद विभाग की नई निविदा प्रक्रिया के खिलाफ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर में याचिका दायर की गई। कोर्ट ने फिलहाल नई निविदा प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए ठेकेदार को फ्लाईओवर की सभी कमियां दूर करने और सुधार कार्य का पालन प्रतिवेदन कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं।

ब्लैक लिस्टिंग का नोटिस भी जारी
संधारण कार्य में लापरवाही के आरोप में विभाग ने 11 अगस्त 2026 को ठेकेदार संस्था का पंजीयन काली सूची में दर्ज करने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। ठेकेदार के जवाब का विभागीय स्तर पर परीक्षण किया जा रहा है। PWD ने कहा है कि गुणवत्ताहीन या खराब काम किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

संबंधित समाचार

पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 1 hour ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 1 hour ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 1 hour ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 2 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 2 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 2 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 2 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 2 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 2 hours ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 2 hours ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

about 2 hours ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

about 2 hours ago
500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड
Top News

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

about 2 hours ago
हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

about 2 hours ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

about 2 hours ago
म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Top News

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड
Top News

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

about 2 hours ago
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

about 2 hours ago
16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म
Top News

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

about 2 hours ago
2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी
Top News

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!