‘वंदे मातरम्’ पर भाजपा का पलटवार: मंत्री ने कांग्रेस को घेरा; रीगल पर निकाला कैंडल मार्च
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में वंदे मातरम् को लेकर उठे विवाद के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह के कांग्रेस पर निशाना साधने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की। अब नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वंदे मातरम् सामान्य गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का मंत्र है।
विजयवर्गीय बोले- कांग्रेस ने कभी सम्मान नहीं किया
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस ने कभी देश और वंदे मातरम् का सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह वंदे मातरम् के दौरान व्यवधान पैदा किया गया, उससे कांग्रेस की सोच सामने आती है।
उन्होंने कहा कि “थोड़ी भी शर्म हो तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।” विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेतृत्व पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रप्रेम को समझने के लिए देश के प्रति सम्मान जरूरी है।
गांधी प्रतिमा के पास बीजेपी का कैंडल मार्च
वंदे मातरम् विवाद के विरोध में भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा के नेतृत्व में रीगल क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला गया। गांधी प्रतिमा के पास हुए प्रदर्शन में कैलाश विजयवर्गीय के साथ मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक उषा ठाकुर, रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मधु वर्मा, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने उठाया पुराना निगम विवाद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पुराने नगर निगम विवाद का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि निगम के बजट सत्र के दौरान पार्षद फौजिया शेख और रूबीना इकबाल द्वारा वंदे मातरम् गाने से इनकार करने का मामला सामने आया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वंदे मातरम् के अपमान के मामलों में दंड का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी ने पहले सामने आए ऐसे मामलों में भी कार्रवाई नहीं की।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!