भाजपा का दावा- कांग्रेस के दस विधायकों का समर्थन: कांग्रेस आज सभी विधायकों को बेंगलुरु भेजेगी; जीत तक चैन से नहीं बैठेंगे, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भाजपा प्रत्याशी महेश केवट के नामांकन के साथ राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए क्रॉस वोटिंग की आशंका बढ़ गई है। भाजपा का दावा है कि दो सीटों के बाद बचे 48 विधायकों के अलावा उसे 10 अन्य विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है।
राजनीतिक गलियारों में दावा है कि कांग्रेस के 15 विधायक उसके संपर्क में हैं। इनमें ग्वालियर-चंबल के 4, महाकौशल के 2, मालवा-निमाड़ के 5 और विंध्य क्षेत्र के 3 से 4 विधायक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा जब तक केवट को विजय नहीं दिला देते तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।
पार्षद से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले महेश केवट को दो महीने पहले ही मछुआ कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था. महेश ने मीडिया से बातचीत में प्रदेश से लेकर केन्द्रीय नेतृत्व तक का आभार जताया. कहा कि मैंने सन 2000 से पार्षद पद से अपनी यात्रा शुरू की थी।
जैसे भगवान श्री राम ने निषाद राज केवट को गले लगाया था.. उन्हें सम्मान दिया था. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने हमें सम्मान दिया है
इधर, कांग्रेस ने विधायकों की बाड़ाबंदी का फैसला किया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के निवास पर बैठक में सभी विधायकों को कर्नाटक भेजने का निर्णय लिया गया। मंगलवार दोपहर 2 बजे विशेष विमान से विधायक बेंगलुरु रवाना होंगे।
कुछ वरिष्ठ विधायक भोपाल में रहेंगे। सोमवार को पीसीसी में दिनभर बैठक, लंच व डिनर के दौरान रणनीति पर चर्चा हुई। इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया ने आरोप लगाया कि विधायकों को 5-5 करोड़ रु. का ऑफर दिया जा रहा है। हमारे विधायक भाजपा के बहकावे में नहीं आएंगे।
तीनों सीटों पर होगा मतदान
विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव एपी सिंह, का कहना है 3 सीटों पर 4 उम्मीदवार होने से कोई भी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित नहीं होगा। विधायक चारों प्रत्याशियों को पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी वरीयता देंगे।
अधिक वोट पाने वाले तीन प्रत्याशी विजेता होंगे। मतदान स्थल पर भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत एजेंट मौजूद रहेंगे। विधायकों को मतपत्र एजेंट को दिखाकर वोट डालना होगा।
मतपत्र नहीं दिखाने और तत्काल आपत्ति होने पर वोट निरस्त हो सकता है। यह नियम भारत आदिवासी पार्टी के विधायक पर लागू नहीं होगा।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!