बड़ा घोटाला: अध्यक्ष सहित 23 पर FIR; शासन को लगाया 83 लाख का चूना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सिवनी।
लखनादौन नगर में चट्टी से बस स्टैंड मार्ग पर नगर परिषद द्वारा निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों के आवंटन में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है।
14 दुकानदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
जांच के बाद आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो, जबलपुर ने नगर परिषद लखनादौन की अध्यक्ष सहित कई अधिकारियों, पीआईसी सदस्यों और 14 दुकानदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया है कि दुकानों के मनमाने आवंटन से शासन को लगभग 83 लाख रुपये की राजस्व क्षति हुई है।
बिना पूरी राशि और अनुबंध के दिया गया कब्जा
जानकारी के अनुसार नगर परिषद द्वारा आठ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कुल 75 दुकानों का निर्माण कर नीलामी प्रक्रिया की गई थी।
नियमों के अनुसार नीलामी के 21 दिन के भीतर 25 प्रतिशत राशि जमा करना और शेष राशि 120 दिन के भीतर जमा करना अनिवार्य था। इसके बाद अनुबंध कर मासिक किराया तय किया जाना था।
दुकानों का कब्जा दे दिया
हालांकि जांच में पाया गया कि 24 अगस्त 2020 से 18 अक्टूबर 2024 के बीच कई दुकानदारों को बिना पूरी नीलामी राशि जमा कराए और बिना किसी वैध अनुबंध के दुकानों का कब्जा दे दिया गया।
सत्यापन में सामने आया कि 32 दुकानों में से 13 दुकानदारों ने लगभग 79.82 लाख रुपये जमा नहीं किए, वहीं करीब 2.88 लाख रुपये किराया भी वसूल नहीं किया गया।
आरक्षित दुकानों के आवंटन में भी गड़बड़ी
जबलपुर निवासी रविंद्र सिंह आनंद की शिकायत पर इस पूरे मामले की जांच शुरू हुई थी। आरोप है कि आरक्षित वर्ग के लिए निर्धारित दुकानों को नियमों के विपरीत सामान्य वर्ग के लोगों को आवंटित किया गया।
जांच में यह भी सामने आया कि आरक्षित दुकान क्रमांक-7 को बिना पुनः नीलामी कराए वैभव दुबे को आवंटित कर दिया गया, जबकि नियमों के अनुसार किसी दुकान को अनारक्षित घोषित करने से पहले तीन बार नीलामी विफल होना आवश्यक होता है। पीआईसी की बैठक में प्रस्ताव पारित कर लाभ पहुंचाया गया।
इन पर दर्ज हुआ प्रकरण
ईओडब्ल्यू की जांच में तत्कालीन सीएमओ गजेंद्र पांडे, गीता वाल्मीक, वर्तमान राजस्व उपनिरीक्षक रवि गोल्हानी, पीआईसी सदस्य देवकी शिवकुमार झारिया, संगीता संजय गोल्हानी, वर्षा श्रीकांत गोल्हानी, अनीता संदीप जैन, सविता गोलू कुमरे सहित 14 दुकानदारों पर मिलीभगत और पद के दुरुपयोग के आरोप पाए गए हैं।
ईओडब्ल्यू के अनुसार इस पूरे प्रकरण से शासन को लगभग 83 लाख रुपये की वित्तीय क्षति हुई है। मामले की आगे की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!