जमीन घोटाले का बड़ा खुलासा: नामांतरण फाइल गायब; सस्पेंड पटवारी बिना मंजूरी करता रहा विदेश यात्राएं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में जमीन नामांतरण घोटाले को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। जांच के बाद जहां पटवारी और एक कर्मचारी को निलंबित किया गया था, वहीं अब इस पूरे मामले की मूल फाइल ही तहसील से गायब हो गई है। इसके साथ ही सस्पेंड पटवारी द्वारा बिना अनुमति कई विदेश यात्राएं करने की बात भी सामने आई है, जिससे पूरे मामले में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
18 हेक्टेयर जमीन के नामांतरण में गड़बड़ी
यह मामला खुड़ैल तहसील के ग्राम भिंगारिया से जुड़ा है, जहां करीब 18 हेक्टेयर जमीन के नामांतरण में अनियमितताएं सामने आईं। शिकायतकर्ता संजीव कानूनगो और सुरेशचंद्र कानूनगो ने आरोप लगाया था कि वास्तविक वारिसों को नामांतरण प्रक्रिया से बाहर रखा गया। बताया गया कि रामकुंवर बाई के असली उत्तराधिकारियों को शामिल किए बिना ही जमीन का नामांतरण कर दिया गया, जिससे विवाद खड़ा हो गया।
जांच के बाद कार्रवाई, फिर फाइल गायब
मामले की जांच कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर एडीएम रोशन राय ने की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर पटवारी रोहित तिवारी और बाबू मीना यादव को निलंबित किया गया, जबकि नायब तहसीलदार दयाराम निगम को नोटिस जारी किया गया।
मूल फाइल तहसील कार्यालय से गायब
हालांकि, अब इस पूरे प्रकरण से जुड़ी मूल फाइल तहसील कार्यालय से गायब हो चुकी है। केवल आदेश की एक कॉपी ही उपलब्ध है। नायब तहसीलदार ने संबंधित आदेश पर हस्ताक्षर से भी इनकार किया है, जिससे मामले में और उलझन बढ़ गई है।
रिकॉर्ड में बदलाव, जमीन ट्रांसफर
आरोप है कि आदेश के आधार पर पटवारी ने जमीन के रिकॉर्ड में बदलाव कर दिए और भूमि को दूसरे के नाम दर्ज कर दिया गया। इससे यह आशंका और मजबूत हो गई है कि पूरे मामले में सुनियोजित तरीके से गड़बड़ी की गई।
बिना अनुमति विदेश यात्राएं
सस्पेंड पटवारी रोहित तिवारी को खुड़ैल क्षेत्र का प्रभावशाली पटवारी माना जाता रहा है। वर्ष 2017 में चयनित हुए तिवारी के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें सामने आई थीं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
बिना विभागीय अनुमति कई बार विदेश यात्रा
अब यह भी सामने आया है कि वह बिना विभागीय अनुमति कई बार विदेश यात्रा कर चुका है, जिनमें बैंकॉक जैसे स्थानों की यात्राएं भी शामिल हैं। नियमों के मुताबिक, सरकारी कर्मचारियों को विदेश जाने से पहले अनुमति लेना अनिवार्य होता है।
तहसीलों में ‘गठजोड़’ का आरोप
इस पूरे मामले ने तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार और दलालों के गठजोड़ की आशंका को और गहरा कर दिया है। आरोप है कि कई अधिकारी और कर्मचारी वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं, जिससे सिस्टम में पारदर्शिता प्रभावित हो रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!