डिजिटल अरेस्ट मामले का बड़ा खुलासा: 67 लाख से अधिक की ठगी; जानिये कितने आरोपी अब तक गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच एक बड़े “डिजिटल अरेस्ट” स्कैम का खुलासा हुआ है। तमिलनाडु के कोयंबटूर निवासी एक व्यक्ति से 67.75 लाख रुपए की ठगी की गई, जिसमें से करीब 47.75 लाख रुपए रतलाम के एक बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। इस मामले में पुलिस ने खाताधारक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
कोयंबटूर से शुरू हुआ मामला
तमिलनाडु के कोयंबटूर निवासी केसी श्रीधर ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, ठगों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाया और कुल 67,75,301 रुपए ऐंठ लिए। जांच में सामने आया कि ठगी गई राशि का एक बड़ा हिस्सा रतलाम के एक बैंक खाते में पहुंचा है, जिससे अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क की पुष्टि हुई।
रतलाम के बैंक खाते में पहुंची रकम
जांच के दौरान फेडरल बैंक के जिस खाते में पैसा जमा हुआ, वह रतलाम निवासी प्रथम मित्तल (23) के नाम पर था। 25 मार्च 2026 को खाते में 47,75,301 रुपए जमा हुए। ट्रांजेक्शन संदिग्ध पाए जाने पर खाता जांच के दायरे में आया। पुलिस ने इसे “म्यूल अकाउंट” के रूप में उपयोग किया जाना पाया।
खाताधारक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
पूछताछ में खाताधारक ने खुलासा किया कि उसने कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता दूसरों को उपयोग के लिए दिया था। उसके कहने पर दो अन्य आरोपी—हेमंत रायक उर्फ मोनू और शुभम रेडा को भी गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज किया गया है।
कैसे काम करता है म्यूल अकाउंट
“म्यूल अकाउंट” ऐसे बैंक खाते होते हैं जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधी ठगी की रकम को ट्रांसफर और छिपाने के लिए करते हैं। आमतौर पर खाताधारक को कमीशन का लालच देकर उसका अकाउंट इस्तेमाल किया जाता है, जिससे असली अपराधियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस का मानना है कि यह मामला एक बड़े मल्टी-स्टेट साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। अन्य संदिग्धों की तलाश जारी। बैंकिंग लेन-देन और डिजिटल ट्रेल खंगाले जा रहे। NCRP और I4C प्लेटफॉर्म से डेटा विश्लेषण किया जा रहा है।
पुलिस की अपील: सतर्क रहें
पुलिस ने आम नागरिकों को चेतावनी दी है कि किसी भी अज्ञात कॉल या “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर डराने वाले फोन से सावधान रहें। खुद को अधिकारी बताकर जानकारी मांगने वालों पर भरोसा न करें। बैंक डिटेल या दस्तावेज किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!