‘ऑपरेशन मैट्रिक्स’ में बड़ा खुलासा: इतने लाख का म्यूल अकाउंट पकड़ा ; साइबर ठगी में खाता संचालक गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन में साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मैट्रिक्स’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹67 लाख से अधिक के लेनदेन वाले एक म्यूल अकाउंट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में खाता संचालक छायेश सेन (35) को गिरफ्तार किया गया है, जो ठगी के पैसों के लेनदेन में अहम कड़ी बना हुआ था।
एसबीआई खाते से खुला पूरा मामला
मामले की शुरुआत 2 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई जांच से हुई। जांच के दौरान फ्रीगंज स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एसएमई ब्रांच में “महाकाल इवेंट मैनेजमेंट एंड वीडियो फोटोग्राफी” के नाम से संचालित एक बैंक खाता संदिग्ध पाया गया। बैंक ने असामान्य ट्रांजेक्शन पैटर्न देखते हुए खाते को म्यूल अकाउंट मानकर तत्काल फ्रीज कर दिया और इसकी जानकारी पुलिस को दी।
एक साल में 67.64 लाख जमा, 55.82 लाख निकाले
पुलिस जांच में सामने आया कि जनवरी से दिसंबर 2025 के बीच इस खाते में कुल ₹67.64 लाख जमा किए गए, जबकि ₹55.82 लाख अलग-अलग माध्यमों से निकाले गए। लेनदेन का यह पैटर्न सामान्य व्यावसायिक गतिविधियों से मेल नहीं खाता था, जिससे साइबर ठगी की आशंका और मजबूत हुई।
चेकबुक-एटीएम देकर बना ‘मिडिलमैन’
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी छायेश सेन ने अपनी चेकबुक और एटीएम कार्ड दानु उर्फ अरमान और राहुल मालवीय को सौंप दिए थे। ये दोनों आरोपी ऑनलाइन गेमिंग और फर्जी लॉटरी (सेवन लॉटरी) के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी करते थे। ठगी की रकम इसी खाते में जमा करवाई जाती और बाद में निकाल ली जाती थी, ताकि असली ठगों की पहचान छिपाई जा सके।
तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर से गिरफ्तारी
माधवनगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी इनपुट और मुखबिरों की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। लगातार दबिश के बाद 5 अप्रैल 2026 को छायेश सेन को गिरफ्तार कर लिया गया।
दो दिन की पुलिस रिमांड
आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर पूरे साइबर ठगी नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
इन धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66-D के तहत मामला दर्ज किया है।
क्या होता है म्यूल अकाउंट?
म्यूल अकाउंट वह बैंक खाता होता है, जिसका उपयोग साइबर ठग अपनी पहचान छिपाने के लिए करते हैं। इसमें ठगी की रकम ट्रांसफर कर जल्दी-जल्दी निकाल ली जाती है, जिससे असली अपराधियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!