ईवी अग्निकांड में बड़ा खुलासा: जिसे बच्चे का शव समझा वह क्या निकला; धड़ समझकर रखा गया था, 6 साल के बालक की लाश अब तक नहीं मिली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में हुए दर्दनाक ईवी अग्निकांड को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। जिस अवशेष को अब तक 6 वर्षीय तनय का शव माना जा रहा था, वह दरअसल सोफे का जला हुआ फोम निकला। यह तथ्य पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है, जिसे डॉक्टरों ने पुलिस को सौंप दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के चार दिन बाद भी मासूम तनय का पूरा शव बरामद नहीं हो सका है। पुलिस जिस सामग्री को शव समझकर अस्पताल लाई थी, उसमें केवल एक पैर का हिस्सा ही मिला। इसके बाद अब फोरेंसिक टीम और पुलिस दोबारा घटनास्थल पर पहुंचकर शरीर के अन्य हिस्सों की तलाश कर रही है।
मौत का कारण: धुआं और आग, करंट नहीं
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ किया गया है कि हादसे में किसी की भी मौत करंट लगने से नहीं हुई। सभी लोगों की जान धुएं में दम घुटने और आग से झुलसने के कारण गई। इस हादसे में उद्योगपति मनोज पुगलिया समेत कुल 8 लोगों की मौत हुई थी।
बचाने की कोशिश में फंसे मनोज पुगलिया
जानकारी के अनुसार, मनोज पुगलिया ने पहले अपने परिवार के कुछ सदस्यों—बेटों और पत्नी—को बाहर निकाल दिया था। इसके बाद वे घर में फंसे अन्य लोगों को बचाने लौटे, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण खुद बाहर नहीं निकल सके। उनका शव छत पर चैनल गेट के पास मिला। उनकी बहू सिमरन भी वहीं जली हुई हालत में पाई गईं।
तनय के शव को लेकर भ्रम
एसडीआरएफ टीम जब मलबे से एक पोटली निकालकर लाई थी, तब उसे बच्चे का शव बताया गया था। लेकिन पोस्टमॉर्टम में खुलासा हुआ कि उस पोटली में केवल पैर का टुकड़ा था, जबकि जिसे धड़ समझा गया, वह फोम निकला। आशंका है कि धमाकों के कारण शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।
सिमरन के गर्भवती होने की बात गलत
रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट हुआ कि सिमरन गर्भवती नहीं थीं। घटना के बाद कुछ लोगों द्वारा उनके गर्भवती होने की बात कही गई थी, जो जांच में गलत साबित हुई।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
प्रारंभिक जांच के अनुसार, इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग भड़की, जिसने देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को चपेट में ले लिया। आग की लपटों ने घर में रखे गैस सिलेंडरों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे तेज धमाके हुए और मकान का हिस्सा ढह गया। बताया जा रहा है कि घर में लगे डिजिटल लॉक समय पर नहीं खुल सके, जिससे अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
परिवार बेघर, तलाश जारी
हादसे में परिवार के 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुछ सदस्य बच गए हैं। अब परिवार अस्थायी रूप से रिश्तेदारों के यहां ठहरा है और नए घर की तलाश कर रहा है।फिलहाल, पुलिस और फोरेंसिक टीम तनय के शरीर के बाकी हिस्सों की तलाश में जुटी हुई है, जबकि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!