फास्टैग यूजर्स को बड़ी राहत: 1 फरवरी से बदलने वाला है ये नियम; अब सफर होगा आसान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देश के करोड़ों निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत दी है। 1 फरवरी 2026 से कार, जीप और वैन जैसे निजी वाहनों के लिए नए फास्टैग जारी करते समय KYV (Know Your Vehicle) की अनिवार्य प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी। इस कदम से टोल प्लाजा पर यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और कागजी झंझट कम होगा।
अब वाहन मालिकों के लिए क्या होगा आसान?
एक बार में फास्टैग एक्टिवेशन
अब फास्टैग जारी होने से पहले ही सारी जांच पूरी कर ली जाएगी। टैग मिलने के बाद वाहन मालिकों को बार-बार दस्तावेज देने या फोटो अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी।
बैंकों की बढ़ी जिम्मेदारी
अब बैंक सीधे VAHAN सरकारी डेटाबेस से वाहन की जानकारी सत्यापित करेंगे। इससे आरसी दिखाने या अलग से वेरिफिकेशन कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सिर्फ गड़बड़ी पर होगी जांच
अब KYV प्रक्रिया केवल तभी लागू होगी जब टैग के गलत इस्तेमाल, धोखाधड़ी या टैग सही तरीके से न लगे होने का शक होगा।
पुराने फास्टैग यूजर्स को क्या करना होगा?
अगर आपके पास पहले से फास्टैग है और वह सही तरीके से काम कर रहा है, तो कोई नया वेरिफिकेशन कराने की जरूरत नहीं है। जब तक टैग में कोई तकनीकी गड़बड़ी नहीं पाई जाती, कोई अतिरिक्त दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा।
किसे मिलेगी राहत और किसे नहीं?
किसे फायदा: यह नई छूट सिर्फ निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए ही है।
किसे राहत नहीं: कॉमर्शियल वाहनों (जैसे बस, ट्रक और टैक्सी) के लिए पुराने नियम ही लागू रहेंगे। उन्हें पहले की तरह ही वेरिफिकेशन प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।
टोल भुगतान नियमों में बड़ा बदलाव
NHAI ने बताया कि नेशनल हाईवे पर फास्टैग अभी भी अनिवार्य है। अगर फास्टैग नहीं है या बैलेंस नहीं है और कैश भुगतान किया, तो 2 गुना टोल टैक्स देना होगा। अगर UPI या डिजिटल भुगतान किया, तो जुर्माना कम होगा और 1.25 गुना टैक्स देना पड़ेगा।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
वाहन मालिकों को सलाह दी गई है कि वे समय पर फास्टैग रिचार्ज रखें, ताकि भारी जुर्माने से बचा जा सके और टोल प्लाजा पर यात्रा बिना रुकावट पूरी हो सके।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!