बड़े शराब ठेकेदारों को झटका: मोनोपॉली पर लगेगा ब्रेक; इन जिलों में किया बड़ा फेरबदल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की नई आबकारी नीति (वित्तीय वर्ष 2026-27) में इस बार सरकार का मुख्य फोकस शराब ठेकेदारों की मोनोपॉली खत्म करने पर रखा गया है।
इसके तहत प्रदेश के सबसे बड़े आबकारी रिवेन्यू वाले जिले इंदौर में शराब दुकानों की ग्रुपिंग नए सिरे से की गई है। वहीं गुजरात बॉर्डर से सटे धार, झाबुआ और अलीराजपुर में भी बड़ा बदलाव किया गया है।
सिंगल ठेकेदारी सिस्टम खत्म
अब तक धार, झाबुआ और अलीराजपुर जैसे संवेदनशील जिलों में एक ही ठेकेदार पूरे जिले का ठेका लेता था, जिससे तस्करी और अनियमितताओं की आशंका बनी रहती थी।
नई नीति के तहत इन जिलों की दुकानों को ग्रुपिंग सिस्टम में डाल दिया गया है। अब हर ग्रुप के लिए अलग-अलग ई-टेंडर/बोली होगी और कोई भी जिला एकल ठेकेदार के हाथ में नहीं जाएगा।
इंदौर में ग्रुपिंग में बड़ा बदलाव
इंदौर में पहले शराब दुकानों को 60 से ज्यादा ग्रुपों में बांटा गया था। नई नीति में इनकी संख्या घटाकर 56 ग्रुप कर दी गई है। हालांकि संख्या कम की गई है, लेकिन ग्रुपिंग का तरीका पूरी तरह बदला गया है।
सभी ग्रुप्स को कमाई के हिसाब से बैलेंस किया गया है
ज्यादा कमाई वाली दुकानों को एक ही ग्रुप में रखने की बजाय उन्हें हटाकर कम आय वाली दुकानों के साथ जोड़ा गया। जिन इलाकों में कुछ ठेकेदारों का दबदबा था, वहां से दुकानों का पुनर्विन्यास किया गया। इससे न केवल मोनोपॉली कम होगी, बल्कि सभी ठेकेदारों को बराबरी का अवसर मिलेगा।
इंदौर से 2102 करोड़ का लक्ष्य
नई नीति के तहत इंदौर से इस बार 2102 करोड़ रुपए आबकारी राजस्व का लक्ष्य रखा गया है। पिछला लक्ष्य: लगभग 1750 करोड़ रुपए था। यानी करीब 350 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी।
बॉर्डर जिलों में ग्रुपिंग का पूरा गणित
धार में दुकानों को 21 ग्रुप में बांटा गया है। नया राजस्व लक्ष्य: 570 करोड़ रुपए रखा गया है। पिछले साल: 475 करोड़ रुपए था।
झाबुआ में दुकानों को 9 ग्रुप में बांटा गया है। नया लक्ष्य: 345 करोड़ रुपए रखा गया है। पिछले साल: 287 करोड़ रुपए था।
अलीराजपुर जिले को पहली बार ग्रुपिंग सिस्टम में शामिल किया गया। राजस्व लक्ष्य में करीब 20% की बढ़ोतरी की गई है।
तस्करी पर भी लगेगी लगाम
गुजरात बॉर्डर से सटे इन जिलों में लंबे समय से शराब तस्करी को लेकर सवाल उठते रहे हैं। प्रशासन का मानना है कि सिंगल ठेका हटने से नेटवर्क कमजोर होगा। बड़े खिलाड़ियों का दबदबा टूटेगा। निगरानी और नियंत्रण आसान होगा।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!