खबर
Top News

क्लब में चुनाव से पहले बड़ा खेल: सत्ता में बने रहने के लिए संविधान बदलने की तैयारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 मार्च 2026, 2:50 pm
शेयर करें:
क्लब में चुनाव से पहले बड़ा खेल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
यशवंत क्लब की मैनेजिंग कमेटी का द्विवार्षिक चुनाव जून 2026 के अंत में प्रस्तावित है। क्लब के संविधान के अनुसार कोई भी पदाधिकारी लगातार दो कार्यकाल (कुल चार वर्ष) तक ही पद पर रह सकता है। इसके बाद उसे एक कार्यकाल का विराम लेना अनिवार्य है, फिर वह दोबारा चुनाव लड़ सकता है।

प्रस्ताव लाने की तैयारी
वर्तमान मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन मनजीत सचदेवा (टोनी) और सचिव संजय गोरानी लगातार दो-दो कार्यकाल जीत चुके हैं। इनका कार्यकाल भी जून में समाप्त हो रहा है। ऐसे में कमेटी अब क्लब संविधान में संशोधन का प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए जल्द ही ईओजीएम (एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग) बुलाने की योजना है।

क्या है प्रस्ताव?
तैयार किए गए प्रस्ताव के अनुसार क्लब संविधान के रूल नंबर 42 में संशोधन किया जाएगा। वर्तमान प्रावधान के तहत चेयरमैन, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष और पांच कमेटी सदस्य लगातार दो टर्म के बाद चुनाव लड़ने के पात्र नहीं होते।

अब प्रस्ताव है कि इन सभी पदों पर टर्म संबंधी प्रतिबंध समाप्त कर दिया जाए, ताकि चेयरमैन, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष और कमेटी सदस्य बिना किसी कार्यकाल सीमा के दोबारा चुनाव लड़ सकें।

सत्ता में बने रहने की कोशिश?
क्लब के भीतर इस प्रस्ताव को मौजूदा पदाधिकारियों की सत्ता में लगातार बने रहने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से कमेटी सदस्य क्लब सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर माहौल तैयार कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि कुछ सदस्यों के माध्यम से एक पत्र तैयार कराया गया, जिसके आधार पर अब ईओजीएम बुलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

इसी बीच कुछ सदस्यों की मांग है कि यदि संविधान संशोधन का प्रस्ताव आता है तो उस पर हाथ उठाकर नहीं, बल्कि गुप्त मतदान (बैलेट) के जरिए निर्णय लिया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। अभी तक क्लब में आमतौर पर हाथ उठाकर ही प्रस्ताव पारित किए जाते रहे हैं।

जल्दबाजी क्यों?
जानकारी के अनुसार, यह प्रस्ताव इसी माह पारित कराना आवश्यक माना जा रहा है, ताकि आगामी जून चुनाव में मौजूदा पदाधिकारी इसका लाभ उठा सकें। मार्च के बाद वर्तमान कमेटी की भूमिका सीमित होकर केवल केयरटेकर जैसी रह जाएगी, इसलिए चुनाव से पहले प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश की जा रही है।

हालांकि इस कवायद से कई सदस्यों में नाराजगी देखी जा रही है। इसे क्लब की लोकतांत्रिक परंपरा और वर्षों पुरानी व्यवस्था के खिलाफ कदम बताया जा रहा है। कुछ सदस्य इसे तानाशाही रवैये के रूप में भी देख रहे हैं।

नए लोगों को मौका कब?
वर्तमान चेयरमैन टोनी सचदेवा पिछले करीब 50 वर्षों से मैनेजिंग कमेटी और विभिन्न पदों पर सक्रिय रहे हैं। वे 1992 में पहली बार चेयरमैन बने थे। इसके बाद 1998, 2004, 2008, 2014, 2016, 2022 और 2024 में भी चेयरमैन चुने गए। वर्तमान में वे लगातार दो कार्यकाल से इस पद पर हैं।

संजय गोरानी भी लगातार दो टर्म से सचिव पद संभाल रहे हैं। ऐसे में अब टर्म सीमा को समाप्त करने का प्रस्ताव क्लब की राजनीति में नई बहस छेड़ रहा है।

पहले सदस्यता बढ़ाकर बनाई जमीन
क्लब में वर्ष 2000 से सदस्यता पर रोक लगी हुई थी। मौजूदा मैनेजिंग कमेटी के कार्यकाल में 100 नए सदस्यों को 25-25 लाख रुपए शुल्क लेकर जोड़ने का प्रस्ताव पारित किया गया। तय किया गया था कि चार वर्षों में 25-25 सदस्य जोड़े जाएंगे।

लेकिन चुनावी समीकरणों को देखते हुए सभी 100 सदस्य केवल दो वर्षों में ही बना लिए गए, ताकि आगामी चुनाव में इसका लाभ मिल सके। अब इसके बाद संविधान में संशोधन की तैयारी को भी उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

40 minutes ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 1 hour ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 1 hour ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 2 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 2 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 2 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 2 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 2 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 2 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 2 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 3 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 3 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 3 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 3 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 3 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 3 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!