खबर
Top News

आबकारी व्यवस्था और शराब राजस्व को लेकर इस बार बड़ा बदलाव: इस शहर ने इतना बढ़ा दिया राजस्व; यह लाइन बंद होने से इन जिलों को भारी नुकसान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अप्रैल 2026, 2:32 pm
शेयर करें:
आबकारी व्यवस्था और शराब राजस्व को लेकर इस बार बड़ा बदलाव

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में आबकारी व्यवस्था और शराब राजस्व को लेकर इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। गुजरात बॉर्डर से जुड़े जिलों में अवैध सप्लाई पर सख्ती और “गुजरात लाइन” बंद होने के बाद जहां झाबुआ और आलीराजपुर जैसे जिलों को भारी नुकसान हुआ है, वहीं इंदौर ने राज्य के राजस्व में सबसे बड़ी हिस्सेदारी दर्ज की है।

18,679 करोड़ रुपये की आय
राज्य में कुल 3,553 शराब दुकानों का आवंटन पूरा हो चुका है, जिससे सरकार को लगभग 18,679 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है। यह पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले करीब 12.34% अधिक है, यानी लगभग 2,050 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय दर्ज हुई है।

इंदौर बना सबसे बड़ा राजस्व स्रोत
राजस्व वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान इंदौर का रहा है। शहर से इस बार 2,184 करोड़ रुपये की आय दर्ज हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 432 करोड़ रुपये अधिक है। आबकारी विभाग के अनुसार, नई नीतियों और सख्त निगरानी व्यवस्था के कारण इंदौर लगातार राज्य के टॉप रेवेन्यू जिलों में बना हुआ है।

गुजरात लाइन बंद होने से सीमावर्ती जिलों को झटका
झाबुआ और आलीराजपुर जिलों में इस बार राजस्व में गिरावट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि गुजरात में अवैध शराब सप्लाई पर रोक और कड़ी कार्रवाई के चलते इन जिलों में कारोबार प्रभावित हुआ है।आलीराजपुर का शराब ठेका इस बार 94 करोड़ रुपये में गया, जबकि पिछले साल यह 117 करोड़ रुपये था। वहीं झाबुआ में भी गिरावट दर्ज हुई और राजस्व 287 करोड़ से घटकर 243 करोड़ रुपये रह गया।

अन्य जिलों की स्थिति
मंदसौर, जबलपुर, आगर, छिंदवाड़ा, शाजापुर, रतलाम और नीमच जैसे जिलों में भी पिछले वर्ष की तुलना में कम राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं दूसरी ओर मैहर, मंडला और सीधी जैसे जिलों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।मैहर में 61% तक की बढ़ोतरी देखने को मिली, जबकि मंडला और सीधी में भी 50% से अधिक की वृद्धि दर्ज हुई।

बड़े शहरों का योगदान
राजस्व के मामले में इंदौर के बाद भोपाल ने 1,206 करोड़ रुपये, जबलपुर ने 910 करोड़ रुपये और ग्वालियर ने 684 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। उज्जैन और धार से भी 600 करोड़ रुपये से अधिक की आय दर्ज की गई है। आबकारी नीति और सीमा क्षेत्रों में सख्ती के चलते राज्य के राजस्व नक्शे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जहां सीमावर्ती जिलों में गिरावट आई है, वहीं इंदौर और बड़े शहरों ने राज्य की आबकारी आय को मजबूती दी है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 12 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 12 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 12 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 12 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 13 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 13 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 13 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 13 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 13 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 13 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 13 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 14 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 14 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 14 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 14 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 14 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 14 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 14 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 14 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!