खबर
Top News

पटवारी सुसाइड केस में बड़ा एक्शन: नायब तहसीलदार निलंबित; एफआईआर की मांग पर परिजन अड़े, विधायक भी धरने में शामिल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अप्रैल 2026, 3:19 pm
शेयर करें:
पटवारी सुसाइड केस में बड़ा एक्शन

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
आलोट में पदस्थ पटवारी रविशंकर खराड़ी के आत्महत्या मामले में बढ़ते विरोध के बीच प्रशासन ने नायब तहसीलदार सविता राठौर को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर मिशा सिंह ने की। इसके बावजूद परिजन और पटवारी संघ ने मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है।

मंगलवार रात से ही परिजन और पटवारी संघ औद्योगिक क्षेत्र थाने में धरने पर बैठे थे। बुधवार सुबह परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और मेडिकल कॉलेज परिसर में धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक नायब तहसीलदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा।

स्थिति को देखते हुए अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव और एसडीएम आर्ची हरित मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। इस दौरान सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार, जयस नेता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा, जीवन सिंह सहित कई लोग धरने में शामिल हो गए।

पटवारी संघ ने आरोप लगाया है कि नायब तहसीलदार द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जिससे परेशान होकर रविशंकर खराड़ी ने आत्महत्या की। संघ ने इसे आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला बताते हुए हत्या के समान प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

परिजनों का कहना है कि मृतक द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मृत्यु पूर्व बयान के रूप में माना जाए और उसी आधार पर तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले मंगलवार रात परिजन थाने पहुंचे थे और बुधवार तड़के तक धरने पर बैठे रहे। पुलिस ने उन्हें समझाया कि जांच प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला जांच में है।

घटना से पहले 15 दिन पुराना एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें पटवारी ने नायब तहसीलदार पर काम के दबाव और प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। मृतक के परिजनों ने भी आरोप लगाया है कि उन्हें लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था और काम के दबाव के कारण ही यह कदम उठाया गया।

रविशंकर खराड़ी की पारिवारिक स्थिति भी अत्यंत संवेदनशील बताई जा रही है। उनकी चार साल की बेटी है और पत्नी गर्भवती है। परिवार में मां, छोटा भाई और बहन भी साथ रहते हैं। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर निलंबन की कार्रवाई कर दी गई है, लेकिन परिजन और संगठन एफआईआर की मांग पर अड़े हुए हैं। पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस-प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद
Top News

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

about 3 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

about 4 hours ago
मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च
Top News

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

about 4 hours ago
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO
Top News

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

about 4 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

about 5 hours ago
महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद
Top News

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

about 5 hours ago
जेल गोलीकांड मामले में एक्शन
Top News

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

about 6 hours ago
मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Top News

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 6 hours ago
टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या
Top News

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

about 6 hours ago
आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं
Top News

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

about 6 hours ago
फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग
Top News

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

about 6 hours ago
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित
Top News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

about 6 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

about 6 hours ago
पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव
Top News

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

about 7 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

about 7 hours ago
रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

about 7 hours ago
अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी
Top News

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

about 7 hours ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

about 7 hours ago
फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा
Top News

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

about 7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!