निगम का बजट पेश होने से पहले सियासी माहौल गरमाया: काली पट्टी बांधकर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष; कांग्रेस पार्षद गंदे पानी की बॉटल लेकर पहुंचे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर नगर निगम का बहुप्रतीक्षित ई-बजट आज पेश होने जा रहा है। करीब 8450 करोड़ रुपए के इस बजट में शहर के विकास की रूपरेखा तय होगी, वहीं विपक्ष पूरी तैयारी के साथ सत्ता पक्ष को घेरने के मूड में नजर आया।
इस बार करीब 8450 करोड़ रुपए का बजट
शहर के विकास की दिशा तय करने वाला इंदौर नगर निगम का ई-बजट आज पेश किया जाना है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव इस बार करीब 8450 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत करेंगे, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर और जल परियोजनाओं पर विशेष जोर रहने की संभावना है।
सियासी माहौल गरमा गया
बजट पेश होने से पहले ही नगर निगम परिसर में सियासी माहौल गरमा गया। विपक्षी पार्षद रणनीति के तहत एकजुट होकर पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष ने विरोध दर्ज कराने के लिए दाएं हाथ में काली पट्टी बांधी, जबकि कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी अलग अंदाज में नजर आए।
पियो नाली का पानी, नगर निगम के विकास की कहानी
वे टी-शर्ट पर ‘पियो नाली का पानी, नगर निगम के विकास की कहानी’ जैसा स्लोगन लिखकर पहुंचे, जो शहर की जल व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया गंदे पानी की बॉटल लेकर पहुंचे।
बजट के बाद होगी बहस
नगर निगम में ई-बजट पेश होने के बाद बुधवार को इस पर विस्तृत चर्चा और बहस होगी। विपक्ष ने पहले ही विभिन्न मुद्दों खासतौर पर पानी, सड़कों और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति बना ली है।
इंफ्रास्ट्रक्चर और जल परियोजनाओं पर फोकस
सूत्रों के अनुसार, इस बार के बजट में शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर जोर रहेगा। प्रमुख प्रस्तावों में नर्मदा परियोजना के चौथे चरण को आगे बढ़ाना, मास्टर प्लान की सड़कों को तय समय में पूरा करना और कुशवाह नगर में नई सड़क का निर्माण शामिल है। इसके अलावा, सभी वार्डों में पानी की गुणवत्ता जांच के लिए टेस्टिंग लैब स्थापित करने की योजना भी बजट का हिस्सा हो सकती है।
अमृत-2 योजना से मिलेगी रफ्तार
अमृत-2 योजना के तहत 1500 करोड़ रुपए से अधिक के जल प्रोजेक्ट्स को गति देने की तैयारी है। इसमें नई पानी की टंकियों का निर्माण, नई पाइपलाइन बिछाना और पुरानी लाइनों को बदलना शामिल है। साथ ही जलूद से इंदौर तक नर्मदा-4 परियोजना के कार्यों को भी तेज किया जाएगा।
सियासत और विकास के बीच संतुलन की चुनौती
एक ओर जहां निगम प्रशासन शहर के विकास को गति देने के लिए बड़े प्रोजेक्ट्स पर जोर दे रहा है, वहीं विपक्ष बुनियादी समस्याओं को लेकर सवाल उठा रहा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह बजट शहर की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है और सियासी बहस में किसका पलड़ा भारी रहता है।
संबंधित समाचार

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!