खबर
Top News

‘जिस मुल्क में रहो वफादार रहो: अमेरिका में गूंजा ‘भागवत मंत्र’

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 अगस्त 2026, 1:57 pm
शेयर करें:
‘जिस मुल्क में रहो वफादार रहो

जोहरान ममदानी का विरोध बेकार, न्यूयॉर्क में आरएसएस मुखिया के लिए हजारों उमड़े

मुस्लिम समुदाय के मामले में एक बार फिर मुखर हुए आरएसएस प्रमुख, संगठन का नजरिया साफ किया

आरएसएस सुप्रीमो की दो-टूक- भारत में मुस्लिम नहीं होना चाहिए, ऐसा सोचने वाला हिंदू नहीं

‘वन वर्ल्ड-वन ह्यूमैनिटी’ कार्यक्रम में भागवत बोले- धर्म अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन मानवता एक है

न्यूयॉर्क मेयर ममदानी व अमेरिका में मौजूद भारत विरोधी लॉबी का विरोध बेदम-बेअसर, संघ प्रमुख को सुनने सभी धर्मों के हजारों लोग जुटे

अमेरिका के 39 राज्यों व 850 से अधिक शहरों से 5 हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, 250 संस्थाओं का मिला समर्थन

सिर्फ हिंदुओं तक सीमित नहीं था कार्यक्रम, 16 विभिन्न धर्मों व धार्मिक परंपराओं से जुड़े लोग पहुंचे

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आरएसएस के मुखिया डॉ. मोहन भागवत का कहना है अगर कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुस्लिम नहीं होना चाहिए, तो वह हिंदू रह नहीं सकता। हिंदू कहलाना है, तो यह मानना होगा कि सभी रास्ते एक ही ईश्वर के पास जाते हैं। पूरी मानवता एक है। विविधता हमारी आंतरिक एकता की सजावट है।

इसे स्वीकारना चाहिए, इसका सम्मान और संरक्षण भी होना चाहिए। ये ‘भागवत मंत्र’ अमेरिका की धरती पर गूंजा। इस मंत्र के जरिये विश्व के सबसे बड़े हिंदू संगठन के मुखिया ने सकल दुनिया को एक बार फिर भारत के सनातन वैश्विक चिंतन व अमर मंत्र ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश दिया।

हां, आरएसएस प्रमुख ने ये भी जोर देकर कहा कि व्यक्ति को उस मुल्क के प्रति वफादार रहना चाहिए, जहां व गुजर-बसर कर रहा है। आरएसएस सुप्रीमो इन दिनों अमेरिकी धरती पर हैं। अमेरिका में मौजूद भारत विरोधी लॉबी की अनेक विघ्न-बाधा के बावजूद उनका शनिवार को सभी धर्म के अनुयायियों द्वारा भव्य स्वागत हुआ।

रा ष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक मेडिसन स्क्वेयर गार्डन के इन्फोसिस थियेटर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम को संबोधित किया। यह कार्यक्रम आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित उनके वैश्विक संपर्क अभियान का मुख्य हिस्सा था।

इसका शीर्षक ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ था। कार्यक्रम में अमेरिका के लगभग 39 राज्यों और 850 से अधिक शहरों से आए 5,000 से ज्यादा भारतीय-अमेरिकी प्रवासियों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसका आयोजन मुख्य रूप से ‘अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग’ संस्था द्वारा किया गया। संस्था को 250 से अधिक हिंदू-अमेरिकी संगठनों ने सहयोग किया।

यह आयोजन केवल हिंदुओं तक सीमित नहीं था। इसमें 16 विभिन्न धर्मों और धार्मिक परंपराओं के वैश्विक आध्यात्मिक नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था। इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने विविधता में एकता, भारतीय संस्कृति और वैश्विक कल्याण पर जोर देते हुए कई बड़ी बातें कही, जो दुनिया सुनना चाहती थी।

उन्होंने कहा विविधता में एकता भारत के डीएनए में है। केवल भौतिक सफलता से जीवन को पूर्ण नहीं माना जा सकता, बल्कि मानवता और एकजुटता ही दुनिया की चुनौतियों का असली समाधान हैं।

आरएसएस मुखिया ने इस अवसर पर मुस्लिमों पर बड़ा बयान दिया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने समावेशी भारत की बात करते हुए कहा- भारत में मुस्लिम नहीं होने चाहिए, ऐसा सोचने वाला व्यक्ति हिंदू नहीं हो सकता।

उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ का दृष्टिकोण पूरी दुनिया को एक परिवार के रूप में देखने का है। उन्होंने भारतीय प्रवासियों को संदेश देते हुए कहा कि वे जहां रह रहे हैं, उस कर्मभूमि के प्रति पूरी तरह वफादार रहें और साथ ही अपनी मातृभूमि की सांस्कृतिक जड़ों से भी जुड़े रहें।

कार्यक्रम में मौजूद 30 देशों के लगभग 180 धार्मिक नेताओं के मिलकर एक साझा संकल्प लिया। इसमें नफरत, अपमान और हिंसा को जायज ठहराने के लिए धर्म के इस्तेमाल को पूरी तरह खारिज किया गया और ‘वन वर्ल्ड-वन ह्यूमैनिटी’ का नारा दिया गया।

न्यूयॉर्क दौरे के दौरान मेडिसन स्क्वेयर गार्डन के कार्यक्रम से पहले मोहन भागवत ने कई अन्य सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। वह न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक इस्कॉन मंदिर व भक्ति सेंटर गए, जहां इस्कॉन की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘कृष्ण चेतना’ और एकता का संदेश दिया।

उन्होंने वहां बेघर और जरूरतमंद लोगों के लिए चलाए जा रहे भोजन वितरण अभियान में भी शिरकत की। न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वेयर के बिलबोर्ड पर मोहन भागवत की तस्वीरों को भी प्रदर्शित किया गया, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा।

इस वैश्विक कार्यक्रम को लेकर न्यूयॉर्क में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर कुछ विवाद और विरोध भी देखने को मिला, लेकिन कार्यक्रम की सफलता में वह बेदम व बेअसर साबित हुआ। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी और कुछ अमेरिकी नागरिक अधिकार संगठनों जैसे हिंदुओं फॉर ह्यूमन राइट्स और इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल ने मोहन भागवत के इस कार्यक्रम का कड़ा विरोध किया और इसे रोकने की मांग की थी।

प्रशासन ने कार्यक्रम रोकने से इनकार कर दिया। हालांकि कार्यक्रम के दौरान मेडिसन स्क्वेयर गार्डन के बाहर कुछ समूहों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विवाद पर आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने पहले ही बयान जारी कर कहा था कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से आपसी संवाद, सम्मान और ‘भारतीय लोकाचार’ के तहत है, जो सभी का स्वागत करता है।

भागवत ने समझाया क्या है भारत-अमेरिका में मोटा अंतर
मोहन भागवत ने अमेरिका में प्रचलित ‘प्लूरलिज्म’ यानी बहुलतावाद की अवधारणा और भारत के ‘विविधता में एकता’ के विचार के बीच अंतर समझाया। उन्होंने कहा अमेरिका की चर्चा में बहुलतावाद प्रमुख अवधारणा के रूप में सामने आता है, जबकि भारत के संदर्भ में विविधता के बावजूद एकता की भावना महत्वपूर्ण है।

भारत में अलग-अलग जीवनशैली, खान-पान और जरूरतों के बावजूद लोगों को जोड़ने वाली एक स्वाभाविक एकता मौजूद है। भागवत का अमेरिका की धरती से मुस्लिम समुदाय के प्रति दिए गए बयान को दुनियाभर के मुल्कों में जबरदस्त सराहना मिल रही है और उस दुष्प्रचार का जवाब भी, जो भारत में अल्पसंख्यक को लेकर फैलाया जा रहा है।

संबंधित समाचार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

28 minutes ago
दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी
Top News

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

42 minutes ago
आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान
Top News

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

about 1 hour ago
जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर
Top News

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

about 1 hour ago
रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

about 2 hours ago
दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज
Top News

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

about 2 hours ago
पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या
Top News

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

about 2 hours ago
नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा
Top News

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 18 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 19 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 19 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 19 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 19 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 20 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 20 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 20 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 20 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 20 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 20 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!