खबर
Top News

आफत की बारिश: उफनती नदी में NH-39 का रास्ता बंद; वाहनों की कतार, ऐश डैक की दीवार टूटी, फसलें डूबीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 अगस्त 2026, 2:51 pm
शेयर करें:
आफत की बारिश

खुलासा फर्स्ट, सिंगरौली।
जिले में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज बारिश के कारण एक ओर NH-39 पर खाखन नदी का जलस्तर बढ़ने से आवागमन रोकना पड़ा।

वहीं बरगवां क्षेत्र में हिंडाल्को के ऐश डैक की बाउंड्री वॉल टूटने से आसपास के खेतों में राख और पानी पहुंचने की सूचना है। दोनों घटनाओं के बाद सड़क सुरक्षा और औद्योगिक इकाइयों की निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

खाखन नदी उफनी, आवागमन बंद
सीधी-सिंगरौली को जोड़ने वाले NH-39 के बरगवां-देवसर मार्ग पर सजहर जंगल के पास खाखन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तेज बहाव के कारण पानी सड़क और क्षतिग्रस्त पुलिया के ऊपर से बहने लगा, जिससे वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी।

सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति को देखते हुए जियावन और सिंगरौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उफनते पानी वाले हिस्से में लोगों और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पानी के तेज बहाव में एक मोटरसाइकिल के बहने की सूचना भी है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

NH-39 के इस हिस्से के लंबे समय से अधूरे होने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि बारिश के दौरान निर्माणाधीन और क्षतिग्रस्त हिस्से पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी से परेशानी और बढ़ जाती है।

ऐश डैक की बाउंड्री वॉल टूटने से खेतों में पहुंचा राख-पानी
बरगवां के ओडगड़ी क्षेत्र में हिंडाल्को के ऐश डैक की बाउंड्री वॉल टूटने की घटना भी सामने आई है। इसके बाद डैक से राख और पानी आसपास के खेतों की ओर बहने की सूचना है। ग्रामीणों का दावा है कि इससे कई एकड़ फसल प्रभावित हुई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ऐश डैक में लीकेज और दरारों की शिकायत पहले भी प्रबंधन से की गई थी, लेकिन समय रहते आवश्यक मरम्मत नहीं कराई गई।

उनका कहना है कि बारिश के दौरान बाउंड्री टूटने से स्थिति गंभीर हो गई। ग्रामीणों ने फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
लगातार बारिश के बीच एक तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ, तो दूसरी ओर औद्योगिक क्षेत्र में ऐश डैक की बाउंड्री टूटने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल प्रशासन की टीमें दोनों घटनाओं की स्थिति का जायजा ले रही हैं। NH-39 पर पानी का बहाव कम होने और ऐश डैक से हुए नुकसान का वास्तविक आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 4 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 4 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 4 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 4 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 5 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 5 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 5 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 5 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 6 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 6 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 6 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 6 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 6 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 6 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 6 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 6 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 7 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!