खबर
Top News

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया: नशे में धुत चालक हिरासत में; गलत साइड में चला रहा था वाहन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अगस्त 2026, 12:00 am
शेयर करें:
गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया

खुलासा फर्स्ट, बदनावर।
पेटलावद रोड पर खेल स्टेडियम के सामने रविवार रात इंडेन गैस से भरा टैंकर सड़क से उतरकर बबूल के पेड़ से टकरा गया। टैंकर खाई में गिरने और पलटने से बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत चालक को हिरासत में ले लिया।

टैंकर क्रमांक एमपी 09 एचएच 3336 गुजरात से इंडेन गैस भरकर आ रहा था। रात करीब 8 बजे स्टेडियम के सामने चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और टैंकर सड़क से उतरकर बबूल के पेड़ से जा टकराया। गनीमत रही कि टैंकर खाई में नहीं गिरा और पलटने से बच गया।

गलत साइड में चला रहा था टैंकर
घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 वाहन से प्रधान आरक्षक प्रतापसिंह चौहान और पायलट प्रभु मकवाना मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक राकेश कुमार वर्मा को काबू में लेकर हिरासत में लिया।

टैंकर के पीछे आ रही कार में सवार लोगों ने पुलिस को बताया कि चालक ग्राम भैंसोला से ही गलत साइड में टैंकर चला रहा था और सामने से आने वाले वाहनों को साइड नहीं दे रहा था। कार सवारों ने आशंका जताई कि आगे निकलने की कोशिश में टैंकर उनकी कार को भी टक्कर मार सकता था।

तनाव में शराब पीने की बात कही
पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर से चालक की मोबाइल पर बात कराई। इस दौरान चालक ने तनाव में होने के कारण शराब पीने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस उसे डायल 100 वाहन से थाने ले गई।

पुलिस के मुताबिक, गैस से भरे टैंकर को फिलहाल सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा किया जाएगा, जिसके बाद किसी दूसरे चालक के जरिए उसे गंतव्य तक भेजा जाएगा।

संबंधित समाचार

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर
Top News

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

9 minutes ago
रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी
Top News

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

18 minutes ago
सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री
Top News

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

28 minutes ago
खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार
Top News

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

about 1 hour ago
हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम
Top News

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप; केस दर्ज

about 1 hour ago
19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल
Top News

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

about 1 hour ago
कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स
Top News

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

about 1 hour ago
कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में
Top News

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

about 2 hours ago
शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार
Top News

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

about 2 hours ago
विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व
Top News

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

about 2 hours ago
प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं
Top News

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

about 2 hours ago
तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा
Top News

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

about 2 hours ago
दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा
Top News

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

about 3 hours ago
खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार
Top News

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

about 3 hours ago
जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका
Top News

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

about 3 hours ago
ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज
Top News

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!