क्लिनिक की महिला कर्मचारी से मंगलसूत्र लूटा: सीसीटीवी से एक आरोपी हिरासत में; दूसरा भोपाल फरार व्यापारी को बेचा था गहना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पलासिया थाना क्षेत्र में पत्रकार चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने डॉक्टर के क्लिनिक में सफाई कर रही महिला कर्मचारी के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया।
वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को कनाडिया क्षेत्र से हिरासत में लिया है, जबकि उसका साथी फरार बताया जा रहा है। पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में भोपाल पहुंची है।
सफाई के दौरान गले से झपटा मंगलसूत्र
साकेत नगर निवासी प्रेमाबाई ठाकुर पलासिया स्थित एक डॉक्टर के क्लिनिक में सफाई का काम करती हैं। बुधवार को वह क्लिनिक में सफाई कर रही थीं। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने उनके गले से मंगलसूत्र झपटा और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और बाइक के जरिए उनकी तलाश शुरू की।
सीसीटीवी के आधार पर एक आरोपी पकड़ा
जांच के दौरान पुलिस टीम कनाडिया इलाके तक पहुंची। यहां गुलमर्ग कॉलोनी निवासी लक्की को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में लक्की ने मंगलसूत्र लूटने की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
उससे पूछताछ में पुलिस को उसके दूसरे साथी के बारे में भी जानकारी मिली। पुलिस अब दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड और इससे जुड़ी अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है।
व्यापारी को बेच दिया था मंगलसूत्र
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने लूटा हुआ मंगलसूत्र एक व्यापारी को बेच दिया था। पुलिस व्यापारी से भी पूछताछ कर रही है और मंगलसूत्र बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि लक्की का साथी लूट की रकम में अपना हिस्सा लेकर भोपाल चला गया है। उसकी तलाश में पुलिस टीम भोपाल रवाना की गई है। पुलिस का कहना है कि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में और जानकारी सामने आ सकती है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!