एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार: 24 साल की युवती की मौत; पिता-भाई गंभीर घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय कविशा गौसर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता विपुल गौसर (52) और भाई मीत गौसर (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।
गरोठ थाना क्षेत्र के बर्डिया अमरा के पास अहमदाबाद निवासी विपुल गौसर अपने बेटे-बेटी के साथ एक्सयूवी700 से दिल्ली जा रहे थे। 30-31 अगस्त को कविशा का दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में कन्वोकेशन था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार निकला था।
पुलिस के मुताबिक, रास्ते में विपुल को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कविशा आगे की सीट पर बैठी थीं, जबकि मीत पीछे सो रहे थे। एयरबैग खुलने के बावजूद कविशा की जान नहीं बच सकी।
पिता की हालत नाजुक, भाई खतरे से बाहर
हादसे के बाद दोनों घायलों को शामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से मंदसौर जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल दोनों अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। विपुल की हालत नाजुक, जबकि मीत खतरे से बाहर बताए गए हैं।
कविशा ने दिल्ली से फैशन मैनेजमेंट में मास्टर्स किया था। मीत आर्किटेक्ट हैं और विपुल अहमदाबाद में प्लाईवुड व एल्युमीनियम का कारोबार करते हैं। परिवार में मां का 2020 में निधन हो चुका है। हादसे से पहले रक्षाबंधन पर कविशा ने भाई मीत को राखी बांधी थी।
गरोठ थाना प्रभारी बलवीर यादव के अनुसार, कविशा का शव शामगढ़ अस्पताल में रखा गया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!