फिर धंसी सड़क: 17 दिन में तीसरी घटना; पैचवर्क के बाद बना गड्ढा, करोड़ों के खर्च पर सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर करोड़ों रुपए खर्च कर किए गए पैचवर्क की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। बापट चौराहे के पास पैचवर्क के कुछ ही दिन बाद सड़क का एक हिस्सा धंस गया।
यहां करीब 4 से 5 फीट चौड़ा और 1 फीट गहरा गड्ढा बन गया। दिनभर वाहन चालक परेशान होते रहे। कई दोपहिया वाहन चालक गिरते-गिरते बचे, जबकि तेज रफ्तार वाहनों को अचानक ब्रेक लगाकर निकलना पड़ा।
खास बात यह है कि पिछले 17 दिनों में सड़क धंसने की यह तीसरी घटना है। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने सड़क निर्माण और पैचवर्क की गुणवत्ता के साथ-साथ भूमिगत पाइपलाइन और ड्रेनेज कार्य के बाद किए जा रहे रेस्टोरेशन पर भी सवाल खड़े किए हैं।
70 से ज्यादा जगहों पर उखड़ा पैचवर्क
नगर निगम ने शहर की सड़कों की स्थिति का सर्वे कराने के लिए चार एजेंसियों को जिम्मेदारी दी थी। सर्वे में 70 से ज्यादा ऐसे स्थान सामने आए हैं, जहां हाल में किया गया पैचवर्क उखड़ चुका है या सड़क फिर खराब हो गई है।
ठेकेदारों का तर्क है कि पेयजल और ड्रेनेज लाइन के लिए सड़कों की खुदाई के बाद कई जगह सही तरीके से रेस्टोरेशन नहीं होने के कारण डामर बैठ रहा है।
हालांकि, सवाल यह है कि जब सड़कों की मरम्मत पर करीब 8 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं, तो कुछ ही समय बाद सड़कें फिर खराब क्यों हो रही हैं।
रिंग रोड, सुभाष मार्ग, एबी रोड की सर्विस रोड और अटल द्वार से लक्ष्मी मेमोरियल तक का मार्ग भी खराब सड़कों की सूची में शामिल बताया गया है।
गोराकुंड में टेस्टिंग के दौरान खुल गई थी सड़क
इसी महीने गोराकुंड चौराहे से करीब 20 मीटर दूर नई पानी की लाइन की टेस्टिंग के दौरान सड़क का हिस्सा टूट गया था। लाइन में दबाव बढ़ने से पानी तेजी से बाहर निकला और कुछ ही देर में सड़क पर फैल गया। पानी निकलने वाले हिस्से में सड़क टूटकर गड्ढे में बदल गई थी।
गाड़ी अड्डा में बना था 20 फीट गहरा गड्ढा
बुधवार को गाड़ी अड्डा क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में भी सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया था। यहां करीब 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया था।
निरीक्षण करने पहुंची टीम के मुताबिक गड्ढा इतना बड़ा था कि तीन डंपर मिट्टी डालने के बाद भी भराव पूरा नहीं होने की बात कही गई थी।
जांच में सामने आया था कि करीब 15 साल पहले यहां ड्रेनेज लाइन के लिए खुदाई की गई थी, लेकिन उसके बाद सड़क का पर्याप्त रेस्टोरेशन नहीं किया गया।
दिनभर खुला रहा गड्ढा, शाम को रखे गमले
बापट चौराहे के पास सड़क धंसने के बाद दिनभर गड्ढा वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना रहा। कई दोपहिया वाहन चालक इसमें गिरते-गिरते बचे। इसके बावजूद मौके पर तत्काल बैरिकेडिंग या अन्य सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई।
देर शाम नगर निगम की ओर से गड्ढे के आसपास गमले रखकर अस्थायी सुरक्षा व्यवस्था की गई। अब देखना होगा कि सड़क की स्थायी मरम्मत कब होती है और पैचवर्क के बाद दोबारा सड़क धंसने की वजह की जांच कब तक पूरी होती है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!