देखिए वीडियो: संकट में जनता के साथ सरकार; कार्यक्रम रद्द कर चित्रकूट पहुंचे सीएम मोहन यादव, रात रुककर की मॉनिटरिंग, सुबह बाढ़ प्रभावितों से मिले
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, चित्रकूट।
बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर चित्रकूट का रुख किया।
मुख्यमंत्री ने रीवा में रात रुककर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की और रविवार सुबह चित्रकूट पहुंचकर जलभराव वाले इलाकों का जायजा लिया।
बाढ़ से हुए नुकसान का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने कीचड़ भरे रास्तों से पैदल चलते हुए रामधाम मोहल्ले के घरों और दुकानों में पहुंचकर बाढ़ से हुए नुकसान का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।
उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और अधिकारियों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद मुख्यमंत्री प्राचीन मुखारबिंद स्थित राहत शिविर पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर भोजन, वस्त्र, खाद्यान्न और घरेलू उपयोग की सामग्री वितरित की।
तीन दिन मौके पर रहेंगे अधिकारी
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अगले तीन दिनों तक मौके पर ही डटे रहने और राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरी सरकार प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है।
उन्होंने कहा, 'बाढ़ से हुए नुकसान का विधिवत सर्वे कराया जाएगा और हर प्रभावित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता और जरूरी राहत उपलब्ध कराई जाएगी।'
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में किसी तरह की लापरवाही न हो और पानी उतरने के बाद प्रभावित परिवारों को सामान्य जीवन में लौटाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल शुरू की जाएं।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!