हेल्थ ऑफिसर पर महिला अधिकारी से रेप का आरोप: चाकू गर्दन पर रखकर दी धमकी; केस दर्ज, आरोपी फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत हेल्थ ऑफिसर पर महिला अधिकारी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी सोहेल शेख आरोग्यम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य अधिकारी है। पीड़िता भी उसी स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में घटना 29 अगस्त की बताई है।
ऊपर के कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद करने का आरोप
28 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक, आरोपी पिछले कुछ दिनों से उस पर दबाव बना रहा था और विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था। डर के कारण वह पहले किसी को इसकी जानकारी नहीं दे सकी।
महिला ने बताया कि 29 अगस्त की सुबह वह स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। इसी दौरान सोहेल ने उसे ऊपर की मंजिल पर विजिट के लिए साथ चलने को कहा।
पहले मना करने पर आरोपी ने उसके साथ काम करने और भरोसा नहीं करने की बात कहते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने की धमकी दी। इसके बाद वह उसके साथ ऊपर चली गई।
पीड़िता के अनुसार, ऊपर पहुंचने के बाद आरोपी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। उसने महिला का मुंह दबाया और उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर रख दिया और धमकाते हुए दुष्कर्म किया।
‘किसी को बताया तो तुझे और परिवार को मार दूंगा’
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने घटना के बाद उसे धमकाया कि यदि उसने किसी को इसकी जानकारी दी तो पहले उसे और फिर उसके परिवार को जान से मार देगा। धमकी के कारण वह काफी डर गई थी।
महिला के मुताबिक, आरोपी के जाने के बाद उसने परिजन को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी की तलाश
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सोहेल शेख के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों, पीड़िता के बयान और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर:बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!