देखिए वीडियो: मुस्लिमों को भारत से निकालना हिंदुत्व नहीं; धर्म अलग हो सकते हैं, मानवता एक
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, न्यूयॉर्क।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में ‘वन वर्ल्ड, वन ह्यूमैनिटी’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुसलमानों को भारत से निकालने की सोच हिंदुत्व नहीं है।
उन्होंने कहा कि हिंदू होने का अर्थ यह मानना है कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं और हर इंसान की गरिमा समान है।
भागवत ने कहा कि जिस समाज में वे काम करते हैं, उसकी परंपरा मानती है कि धर्म अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन मानवता एक है।
उनके मुताबिक, सत्य एक है और लोग अपनी समझ, संस्कार और नजरिए के आधार पर उसे अलग-अलग तरीके से व्यक्त करते हैं।
‘भारत के DNA में एकता और विविधता’
मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि एकता और विविधता भारत के DNA में है।
लोग अलग-अलग दिखते हैं, उनकी जीवनशैली और विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन उनके बीच एक जन्मजात जुड़ाव है।
उन्होंने कहा कि ‘विविधता में एकता’ भारत की पारंपरिक सोच रही है और यही विचार दुनिया के सामने भारत की विशिष्ट पहचान रखता है। कार्यक्रम में 5 हजार से अधिक भारतीय मूल के अमेरिकी और 30 देशों के करीब 180 धार्मिक नेता शामिल हुए।
सही सोच इंसान को भगवान के करीब ले जाती है
भागवत ने कहा कि सोचने की क्षमता इंसान के लिए वरदान है। सही सोच व्यक्ति को भगवान के करीब ले जाती है, जबकि गलत सोच उसे जानवरों के करीब ले जाती है।
उन्होंने कहा कि इंसान अपने दिमाग में बने ‘सॉफ्टवेयर’ से प्रभावित होता है। यही उसकी सोच और सत्य को समझने के तरीके को आकार देता है।
उन्होंने कहा कि धर्म को केवल पूजा-पाठ और कर्मकांड तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। धर्म जीवन और ब्रह्मांड को संतुलित रखने वाली व्यवस्था है।
हालांकि धार्मिक अनुशासन और कर्मकांड भी व्यक्ति को अपनी आध्यात्मिक यात्रा में आगे बढ़ाने में भूमिका निभाते हैं।
भौतिक सुख से नहीं मिलती स्थायी संतुष्टि
भागवत ने कहा कि पैसा, सामान और भौतिक सुविधाएं जीवन को आसान बना सकती हैं, लेकिन सिर्फ भौतिक सुख से स्थायी संतुष्टि नहीं मिलती। व्यक्ति को बाहरी सुविधाओं के साथ आंतरिक संतुलन की जरूरत होती है।
अमेरिका में रह रहे भारतीयों से बोले- कर्मभूमि के प्रति सच्चे रहें
अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के लोगों से भागवत ने कहा कि जिस देश में वे रहते हैं, वह उनकी कर्मभूमि है। इसलिए वहां के प्रति ईमानदार और जिम्मेदार रहना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
उन्होंने भारतीय जीवन दर्शन के चार चरणों—ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ और संन्यास—का उल्लेख करते हुए कहा कि जीवन के हर पड़ाव की अपनी जिम्मेदारी है।
पहले सीखना, फिर परिवार और समाज की जिम्मेदारियां निभाना और बाद में अपने अनुभव अगली पीढ़ी को देना जरूरी है।
‘मैं-मेरा’ से नहीं, ‘हम-हमारा’ से बनेगा रास्ता
भागवत ने राजनीति को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मानवता की एकता भारत की पारंपरिक सोच रही है और संविधान में भी इसे महत्व दिया गया, लेकिन यह विचार पूरी तरह जमीन पर नहीं उतर पाया।
उन्होंने कहा कि राजनीति के जरिए ही सामाजिक बदलाव नहीं लाया जा सकता। आज राजनीति में ‘मैं’ और ‘मेरा’ की भावना बढ़ गई है, जबकि समाधान ‘हम’ और ‘हमारा’ की सोच से निकलेगा। बदलाव की शुरुआत राजनीति से नहीं, बल्कि समाज से होनी चाहिए।
व्यक्ति, समाज और पर्यावरण का संतुलित विकास जरूरी
भागवत ने कहा कि वास्तविक प्रगति वही है जिसमें व्यक्ति, समाज और पर्यावरण तीनों का हित साथ जुड़ा हो। विकास के नाम पर न व्यक्ति को दबाया जाना चाहिए और न पर्यावरण व समाज की अनदेखी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत का संदेश केवल अपने लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए है, विविधताओं को स्वीकार करते हुए एकता और मानव कल्याण की दिशा में आगे बढ़ना।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!