ड्रग्स और सट्टे के बाद जमीन पर लौटी पुलिस: नाना और भरत से जुड़े कॉलोनाइजर से 10 घंटे हुए सवाल-जवाब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजेंद्र नगर पुलिस ने ड्रग्स केस के कई चेहरों का खुलासा किया था। जांच आगे बढ़ी तो जमीन की धोखाधड़ी के साथ ही ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क सामने आया। सट्टेबाजी से जुड़े एक दर्जन से ज्यादा लोगों को सलाखों के पीछे भेजने के बाद पुलिस की जांच जमीन की धोखाधड़ी पर आकर टिक गई है। यानी पुलिस ने भले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई को तीनों ही मामलों में आरोपी नहीं बनाया है, लेकिन क्लीन चिट उसे आज भी किसी मामले में नहीं दी है।
इसी के चलते नाना और उसके भाई भरत पटवारी से जुड़े कॉलोनाइजर सुमित जैन को कल किसानों के साथ संभावित धोखाधड़ी की पड़ताल के लिए बुलाया गया। पुलिस की नजर किसानों की जमीन की रेसो डील पर है। सुमित जैन को एक बार फिर जमीन के दस्तावेजों की कुंडली लेकर बुलाया गया है यानी अगली पूछताछ दस्तावेजों के साथ होगी।
रात 11 बजे मिली रवानगी... जोन-1 के डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक कल नाना पटवारी और भरत पटवारी से जुड़े कॉलोनाइजर सुमित जैन को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
ड्रग्स और ऑनलाइन बैटिंग के बाद पुलिस की जांच अब सीधे उस बिंदु पर आकर टिक गई है, जहां किसानों से जमीन खरीदने के लिए होने वाली रेसो डील की असलियत परखी जा रही है। उससे जमीन के कारोबार और पटवारी बंधुओं से जुड़े लेन-देन को लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस यह जानना चाहती है कि किसानों के साथ जमीन का सौदा किन शर्तों पर हुआ, अनुबंध में क्या लिखा गया, भुगतान किस तरह किया गया और जमीन मिलने के बाद उसका इस्तेमाल किस तरीके से किया गया।
यह भी आशंका है कि जमीन के सौदों में कहीं ऐसा तरीका तो नहीं अपनाया गया, जिससे किसानों को वास्तविक स्थिति से अलग तस्वीर दिखाई गई हो। करीब 10 घंटे तक चली पूछताछ के बाद सुमित जैन को रात करीब 11 बजे रवाना कर दिया गया। पुलिस ने उससे जमीन और प्रोजेक्ट से संबंधित दस्तावेज पेश करने को कहा है। दस्तावेज मिलने के बाद पुलिस उनकी जांच करेगी और जरूरत पड़ने पर दोबारा पूछताछ करेगी।
कृष्णायन से वृंदावन प्राइम तक जुड़ रहे तार
पूछताछ में सुमित जैन ने पुलिस को बताया कि उसकी फर्म कृष्णायन है और वृंदावन प्राइम नाम से प्रोजेक्ट संचालित किया जा रहा है। पुलिस को इस फर्म में नाना पटवारी और भरत पटवारी के निवेश की जानकारी मिली है। पुलिस की नजर अब कृष्णायन बिल्डकॉन से जुड़े कारोबारी लेन-देन पर भी है।
पुलिस अब सिर्फ यह नहीं देख रही कि जमीन किससे खरीदी गई। जांच का अगला सवाल इससे भी बड़ा है कि जमीन खरीदने के बाद उसका क्या हुआ? पुलिस किसानों से किए गए अनुबंध, जमीन की रजिस्ट्री, भुगतान का रिकॉर्ड, आगे की खरीद-बिक्री और प्रोजेक्ट से जुड़े दस्तावेजों का मिलान करेगी, साथ ही टीएनसीपी और रेरा से जुड़े कागजात भी जांचे जाएंगे।
सुमित मंत्री, पप्पू मंत्री, भरत के बाद सुमित जैन तक पहुंची जांच... शुभम वैली कॉलोनी के कॉलोनाइजर और बिल्डर सुमित मंत्री से मंत्री से पिछले 10 वर्षों के बैंक ट्रांजेक्शन, 374 प्लॉटों की बिक्री-रीसेल, टीएंडसीपी और रेरा से जुड़े दस्तावेज तलब किए थे।
इसके बाद पुलिस ने बिल्डर सुमित मंत्री के रिश्तेदार एवं कारोबारी साझेदार पप्पू मंत्री को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया था। सुमित मंत्री और पप्पू मंत्री से पूछताछ में उनकी पांच कंपनियों में से एक केएसपीएल में नाना पटवारी के चचेरे भाई भरत पटवारी के पार्टनर रहे होने की बात सामने आने पर भरत को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अब सुमित जैन पुलिस के निशाने पर है।
संबंधित समाचार

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार:सीजेआई के मिलने से मना करने के बावजूद विपक्ष ने निकाला मार्च

इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज:फैसले को बताया गैरकानूनी; ये संवेदनशील इलाके भी सूची में शामिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!