देखिए वीडियो: तबाही के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन तेज; हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स में सैकड़ों लोग लापता, इतने किए रेस्क्यू, इतने भारतीय भी लापता
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, काठमांडू।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। बाढ़ से प्रभावित रासुवा और नुवाकोट जिलों के हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स में बड़ी संख्या में कर्मचारी अब भी लापता हैं।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 11 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स से 898 लोग अब भी लापता हैं, जबकि 361 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।
सबसे चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन त्रिशूली-3ए समेत उन परियोजनाओं की सुरंगों में चल रहा है, जहां बाढ़ और मलबे के कारण कर्मचारी अंदर फंस गए हैं।
बचाव दल मशीनों से मिट्टी और गाद हटाने में जुटे हैं। कुछ सुरंगों में छोटे छेद कर पाइप के जरिए हवा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, ताकि अंदर फंसे लोगों तक ऑक्सीजन पहुंचती रहे और बचाव का रास्ता बनाया जा सके।
नेपाल में 734 मौतें, 2498 लोग अब भी लापता
नेपाल सरकार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बाढ़ में अब तक 734 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,498 लोग लापता हैं।
बचाव और राहत कार्यों के बावजूद कई इलाकों में सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण राहत दलों को पहुंचने में मुश्किल हो रही है।
तिब्बत के ग्यिरोंग पोर्ट पर 261 विदेशी लापता
चीन के तिब्बत क्षेत्र में नेपाल सीमा के पास ग्यिरोंग पोर्ट पर 26 अगस्त को आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद 23 देशों के 261 विदेशी नागरिकों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
इनमें 49 भारतीय, 104 नेपाली, 33 लातवियाई, 18 अमेरिकी और 15 ब्रिटिश नागरिक शामिल हैं। चीनी अधिकारियों ने संबंधित देशों के दूतावासों को इसकी जानकारी दे दी है।
चीन ने लापता विदेशी नागरिकों के परिजनों की सहायता के लिए 24 घंटे चलने वाली दो अंग्रेजी भाषा की हेल्पलाइन भी शुरू की हैं।
अधिकारियों के मुताबिक ग्यिरोंग काउंटी में फिलहाल कोई विदेशी पर्यटक फंसा हुआ नहीं है और तलाश व सत्यापन अभियान जारी है।
शवों को सुरक्षित रखने के लिए मांगी मदद
बाढ़ में बड़ी संख्या में शव मिलने के बाद नेपाल में उन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रखना भी चुनौती बन गया है। अधिकारियों के अनुसार कई शव लंबे समय तक पानी में रहने के कारण जल्दी खराब होने की स्थिति में हैं।
ऐसे में शवों को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर और कोल्ड-स्टोरेज सुविधाओं की जरूरत महसूस की जा रही है और इस दिशा में अंतरराष्ट्रीय सहयोग मांगा जा रहा है।
फिलहाल नेपाल और चीन दोनों तरफ राहत एवं बचाव अभियान जारी है। कई इलाकों में नए सिरे से बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है, जिससे रेस्क्यू टीमों के सामने चुनौती और बढ़ गई है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!