रांग साइड और रेड सिग्नल का उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई: नौलखा-विजय नगर क्षेत्र में ड्रोन से नजर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लगातार बिगड़ती शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस ने अब सड़क पर मोर्चा संभाल लिया है। डीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। नौलखा और विजय नगर चौराहा पर विशेष अभियान चलाकर रांग साइड, रेड लाइट सहित नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई भी की।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी त्रिपाठी ने यातायात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि चौराहों पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए और पीक ऑवर में किसी भी स्थिति में यातायात व्यवस्था न बिगड़े इसका विशेष ध्यान रखें।
इस दौरान माइक अनाउंसमेंट के जरिये वाहन चालकों को रेड लाइट का पालन करने, रांग साइड वाहन नहीं चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की समझाइश दी। डीसीपी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि बड़ी गलती होने पर कानूनी प्रक्रिया के तहत वाहन जब्त कर चलानी कार्रवाई की जाए।
प्रमुख मार्गों, चौराहों पर निगाह...
यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर ड्रोन सर्विलांस के जरिये निगरानी की। जहां भी सड़क पर वाहन नो-पार्किंग में खड़े और यातायात बाधित करते पाए, उन पर क्रेन और सपोर्ट टीम की मदद से कार्रवाई की गई। शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात के लिए चौराहों पर निगरानी व कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!