देखिए वीडियो: सीएम बोले-चित्रकूट में अतिक्रमण भी बाढ़ की वजह; प्रभावितों से मिले, मंदाकिनी उफान पर, कई इलाके जलमग्न
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, सतना/चित्रकूट।
चित्रकूट में बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं। मंदाकिनी नदी करीब 30 फीट उफान पर है। गोरगी बांध के क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में पानी भर गया है, जबकि तेज बहाव में रामघाट का बड़ा पुल भी बह गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को चित्रकूट पहुंचे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने आश्रय स्थल में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी उतरने के बाद प्रभावित लोगों की जिंदगी जल्द सामान्य करने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएं।
सीएम बोले- अतिक्रमण भी बाढ़ की वजह
मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में बाढ़ के कारणों की समीक्षा करते हुए अतिक्रमण को भी एक वजह बताया। उन्होंने अधिकारियों से अतिक्रमण से जुड़े रिकॉर्ड मंगाने और जरूरत के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्वास के काम में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
कई इलाकों में अब भी पानी
बाढ़ के कारण चित्रकूट के कई हिस्सों में अब भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मंदाकिनी के जलस्तर में वृद्धि के चलते नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।
सतना समेत कई जिलों में बिगड़े हालात
शनिवार को सतना, पन्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ में भी बाढ़ के हालात बने। सतना में रेलवे ट्रैक और थाने तक पानी पहुंच गया, जबकि पन्ना में कई गांवों का संपर्क प्रभावित होने से वे टापू जैसे हालात में पहुंच गए।
मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश और नदी-नालों के उफान को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
संबंधित समाचार

एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी:कोरोना से भी बड़ा संकट खड़ा होने की आशंका; 2027 में लाखों मौतों का जताया खतरा

पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे:आखिर छात्रावासों की समस्याएं सुनने वाला कौन?

वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा:दो युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा; सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार:अब नहीं घटाया जाएगा वजन; विशेषज्ञों की सलाह पर बंद किया कार्यक्रम

आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम:मरीजों की इस बात ने बदल दी डॉ. पूर्णिमा की जिंदगी

दहेज में स्कूटी से नहीं भरा मन:कार नहीं मिलने पर पत्नी को बोला तीन तलाक; तीन साल पहले हुआ था निकाह, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप

ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या:बिजली सब स्टेशन पर पीठ में गोली मारने और सिर पर धारदार हथियार से हमले की आशंका

इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत:दिसंबर तक बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे; मुंबई-इंदौर स्पेशल अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया:कंपनी पर चलेगा केस; पश्चिम बंगाल में सैंपल फेल, दो लैब की जांच में हुई पुष्टि

पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी:हिंदू जागरण मंच चला रहा अभियान

वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प:परिसीमन बिल को तीन दलों का समर्थन; सरकार को छह और सांसदों की जरूरत

वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी:नंगे पैर लगाई गोवर्धन परिक्रमा; ब्रजवासियों की श्रद्धा देखकर हुए भावुक

BJP विधायक के साले की हत्या:बिजली विवाद या पुरानी रंजिश?

वीडियो देखिये, मंत्री के वाहन को युवक ने रोकने की कोशिश की:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना:अब नए स्थान की तलाश; टंकी चौक पर बनकर तैयार मंदिर में नहीं होंगे विराजित

परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी केंद्र के साथ:इस नेत्री के मंत्री बनने की अटकलें; महाराष्ट्र सरकार में भी तीन मंत्री पद मांगने का दावा, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

बाइक पर सवार नशे के दो सौदागर चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे:सीट के नीचे छिपा रखी थी सवा लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर; एक डिलीवरी बॉय तो दूसरा चॉकलेट कंपनी का कर्मचारी

पानी दूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई:महापौर ने किया निरीक्षण; अपर आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

इस शहर में पकड़ी ड्रग्स:इस शहर तक निकला तस्करी का कनेक्शन; पांच महीने से फरार इनामी गिरफ्तार, अब ड्रग्स के मूल सप्लायर की तलाश

वीडियो देखिये, प्राचार्य ने बच्चों को ऐसी धमकी क्यों दी:प्रैक्टिकल में जीरो नंबर दे देंगे; सख्ती से जांचेंगे उत्तर पुस्तिकाएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!