थाने में खुद को आग लगाने वाली महिला की मौत: इलाज के दौरान तोड़ा दम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धरमपुरी थाने में खुद को आग लगाने वाली दीपिका ठाकुर की शनिवार को इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 23 अगस्त को अपने पति कासिम खान और बच्चों के साथ धरमपुरी थाने पहुंची थी।
दीपिका ने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। इसी दौरान उसने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी।
गंभीर रूप से झुलसी दीपिका को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया था। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मौत से पहले का वीडियो सामने आया
दीपिका की मौत के बाद उसका एक वीडियो सामने आया है। पति कासिम का दावा है कि यह वीडियो घटना से कुछ समय पहले का है।
वीडियो में दीपिका पुलिस कार्यालय में नजर आ रही है और करीब 8-9 महीने से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने की बात कह रही है।
वीडियो में वह आरोप लगाती सुनाई दे रही है कि उसके ही परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट और शारीरिक प्रताड़ना की।
उसका कहना है कि इस संबंध में पुलिस और एसपी कार्यालय में कई बार शिकायतें देने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।
‘जिनके पास पावर, उन्हीं की सुनवाई’
वीडियो में दीपिका पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहती दिखाई देती है कि ऐसा लगता है कि ‘जिनके पास पावर है, उन्हीं की सुनवाई होती है।’ वह अपने तीन बच्चों के साथ कई महीनों से न्याय के लिए भटकने की बात कहती है।
वीडियो में एक पुलिसकर्मी उसके हाथ से मोबाइल लेता हुआ भी दिखाई देता है। हालांकि वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
पुराने वीडियो में परिवार को ठहराया था जिम्मेदार
दीपिका का एक पुराना वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह कहती है कि यदि उसे कुछ होता है तो उसके माता-पिता, भाई-बहन, भाभी और बड़े पापा जिम्मेदार होंगे।
वह आरोप लगाती है कि मुस्लिम युवक कासिम से शादी करने के कारण उसके परिवार के लोग उससे नाराज थे। वीडियो में उसके तीन बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस का दावा- संपत्ति और रुपए के लिए बना रही थी दबाव
पुलिस के अनुसार, दीपिका अपने पिता और भाई से संपत्ति और रुपए दिलाने की मांग को लेकर पुलिस पर दबाव बना रही थी। पुलिस का दावा है कि घटना के दौरान उसके पति कासिम ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की।
पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान दीपिका ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। उसे बचाने के प्रयास में सब इंस्पेक्टर अतुल जोशी समेत एक अन्य पुलिसकर्मी भी झुलस गए। दीपिका 25 प्रतिशत से अधिक झुलसी थी और उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया था।
पुलिस के अनुसार दीपिका और कासिम के खिलाफ धामनोद थाने में दो तथा धरमपुरी थाने में एक मामला दर्ज है। घटना के बाद कासिम के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, पुलिसकर्मियों से अभद्रता और मारपीट समेत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था।
जनवरी से विवादों में था मामला
दीपिका का नाम इस साल जनवरी में भी विवादों के चलते सामने आया था। 14 जनवरी को धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपिका पर 2 करोड़ रुपए और गाड़ी की मांग कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। विधायक ने दावा किया था कि महिला और उसके पति ने झूठी एफआईआर और मेडिकल रिपोर्ट में फंसाने की धमकी दी।
इसके बाद धरमपुरी और धामनोद थानों में मामले दर्ज हुए। 16 जनवरी को विधायक और दीपिका से जुड़े कई ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
इसके बाद 17 जनवरी को धामनोद पुलिस ने दीपिका और उसके पति कासिम खान को लखनऊ से गिरफ्तार किया था।
जून में बच्चे को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी थी
इससे पहले 3 जून को दीपिका अपने छोटे बच्चे को लेकर धरमपुरी नगर परिषद परिसर की पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। शाम करीब 6 बजे शुरू हुआ घटनाक्रम रात करीब 9 बजे तक चला। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया था।
उस समय भी उसने विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया था। इससे पहले मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने की बात भी सामने आई थी।
पति का आरोप- पुलिसकर्मी के थप्पड़ के बाद लगाई आग
पति कासिम ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को लगातार प्रताड़ित किया गया। उसका दावा है कि थाने में एक पुलिसकर्मी ने दीपिका को थप्पड़ मारा, जिसके बाद उसने खुद को आग लगा ली। हालांकि, इस आरोप की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
फिलहाल दीपिका की मौत के बाद पुलिस के सामने पूरे घटनाक्रम की जांच और घटना से जुड़े आरोपों की सत्यता स्पष्ट करने की चुनौती है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!