नाइजीरियन महिला ड्रग्स के साथ गिरफ्तार: मुंबई से डिलीवरी देने आई थी; घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाइजीरियन मूल की एक महिला को 57 ग्राम से अधिक MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक बरामद MD की कीमत करीब 25 लाख रुपए है। आरोपी महिला मुंबई से बस के जरिए इंदौर पहुंची थी और यहां किसी व्यक्ति को ड्रग्स की डिलीवरी देने वाली थी।
पुलिस ने पहले से मिली सूचना के आधार पर महिला की गतिविधियों पर नजर रखी। शनिवार को इंदौर पहुंचने के बाद चंदन नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
कई दिनों से पुलिस जुटा रही थी जानकारी
एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल की टीम को सूचना मिली थी कि मुंबई से जोया नाम की नाइजीरियन महिला इंदौर आकर कोकीन और अन्य मादक पदार्थों की डिलीवरी करती है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसकी गतिविधियों और मुंबई-इंदौर आने-जाने के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राखी के अगले दिन जोया मुंबई से इंदौर आ सकती है। इसके बाद टीम ने मुंबई से आने वाली बसों और संदिग्ध यात्रियों पर नजर रखना शुरू कर दिया।
बस से उतरते ही रखी नजर, फिर घेराबंदी
पुलिस के मुताबिक, शनिवार को जोया इंदौर पहुंची। बस से उतरने के बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और चंदन नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान महिला के पास से 57 ग्राम से अधिक MD बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।
अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह इंदौर में किस व्यक्ति को ड्रग्स की डिलीवरी देने आई थी। पुलिस उसके संपर्कों और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।
पासपोर्ट नहीं मिला, मुंबई में होने का दावा
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला मूल रूप से नाइजीरियन है। उसके पास से फिलहाल पासपोर्ट नहीं मिला है। महिला ने पुलिस को बताया है कि उसका पासपोर्ट मुंबई में है।
पुलिस अब उसके पासपोर्ट, वीजा और भारत में रहने से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह भारत में कब से रह रही है और किन लोगों के संपर्क में थी।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में ड्रग्स की सप्लाई से जुड़े अन्य आरोपियों और नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!