डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने गूगल पर नंबर खोजना पड़ा महंगा: लिंक क्लिक करते ही महिला के खाते से 1 लाख पार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर मोबाइल नंबर खोजना एक महिला को महंगा पड़ गया। बॉम्बे अस्पताल में डॉक्टर राठी से अपॉइंटमेंट लेने के लिए महिला ने गूगल पर नंबर तलाशा।
सर्च के दौरान मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो सामने वाले ने खुद को अस्पताल का अपॉइंटमेंट सहायक बताया।
आरोपी ने अपॉइंटमेंट बुक करने के नाम पर महिला के मोबाइल पर एक लिंक भेजी। महिला ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, ठग ने उसके मोबाइल में सेंध लगाकर बैंक खाते से 1 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए।
ठगी का पता चलते ही महिला ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन और पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही इंदौर क्राइम ब्रांच की साइबर टीम सक्रिय हुई और बैंक से संपर्क कर रकम को होल्ड कराने की प्रक्रिया शुरू की। टीम की तत्परता से ठगी की पूरी 1 लाख रुपए की राशि महिला को वापस मिल गई।
गूगल पर मिला नंबर अस्पताल का समझकर किया फोन
महिला को बॉम्बे अस्पताल में डॉक्टर राठी से इलाज के लिए अपॉइंटमेंट लेना था। उसने गूगल पर अस्पताल और डॉक्टर के अपॉइंटमेंट से संबंधित जानकारी सर्च की। इसी दौरान उसे एक मोबाइल नंबर मिला।
महिला ने नंबर पर संपर्क किया तो सामने वाले ने खुद को अस्पताल का अपॉइंटमेंट सहायक बताया। बातचीत के दौरान आरोपी ने अपॉइंटमेंट की प्रक्रिया पूरी करने का भरोसा दिलाया और महिला के मोबाइल पर एक लिंक भेजी।
महिला ने लिंक पर क्लिक किया, जिसके बाद आरोपी ने उसके मोबाइल तक पहुंच हासिल कर ली और कुछ ही समय में बैंक खाते से 1 लाख रुपए निकाल लिए।
शिकायत मिलते ही साइबर टीम ने संभाला मोर्चा
खाते से रुपए निकलने की जानकारी मिलते ही महिला ने बिना समय गंवाए साइबर हेल्पलाइन और पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच की साइबर टीम ने संबंधित बैंक से संपर्क किया और ट्रांजेक्शन को रोकने तथा रकम वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की।समय पर की गई कार्रवाई के चलते खाते से ठगी गई पूरी रकम वापस कराने में सफलता मिली।
क्राइम ब्रांच की अपील- गूगल का हर नंबर आधिकारिक नहीं
क्राइम ब्रांच ने लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। पुलिस के मुताबिक, गूगल सर्च में दिखाई देने वाला हर मोबाइल नंबर संबंधित अस्पताल या संस्था का आधिकारिक नंबर नहीं होता।
डॉक्टर या अस्पताल से अपॉइंटमेंट लेते समय केवल अस्पताल की आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या सत्यापित संपर्क नंबर का इस्तेमाल करें। किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई लिंक पर क्लिक न करें।
साइबर टीम ने खास तौर पर चेताया है कि ऐसी लिंक से सावधान रहें, जिनके जरिए ऐप डाउनलोड करने, मोबाइल की अनुमति देने या स्क्रीन शेयर करने के लिए कहा जाता है।
इसके अलावा OTP, UPI PIN, बैंकिंग पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को रोकने और वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!