पुलिस की दोहरी स्ट्राइक: कोकीन तस्कर और ऑटो रिक्शा चोर गिरोह पकड़ा; नेटवर्क की तलाश जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार और वाहन चोरी के खिलाफ एक साथ दो बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घेराबंदी कर कोकीन की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
वहीं, क्षेत्र में ऑटो रिक्शा चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्यों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।दोनों मामलों में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का फोकस नशे की सप्लाई चेन और वाहन चोरी के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने पर है।
कोकीन की डिलीवरी देने पहुंचा था तस्कर
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंदन नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति कोकीन की डिलीवरी देने आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।
तलाशी में उसके पास से अवैध कोकीन बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है। अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि वह कोकीन कहां से लेकर आया था और इंदौर में किसे इसकी डिलीवरी देने वाला था। पुलिस आरोपी के मोबाइल संपर्कों और नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
सीसीटीवी और मुखबिरों से चोरों तक पहुंची पुलिस
दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने थाना क्षेत्र में लगातार सामने आ रही ऑटो रिक्शा चोरी की वारदातों की जांच शुरू की थी। विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय मुखबिरों से मिले इनपुट के आधार पर संदिग्धों की पहचान की।
इसके बाद पुलिस ने ऑटो रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए ऑटो रिक्शा और अन्य सामान बरामद करने का प्रयास कर रही है।
पूछताछ में यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने अब तक इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और चोरी किए गए वाहनों को कहां खपाया जाता था।
दोनों मामलों में नेटवर्क की तलाश
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। कोकीन मामले में सप्लायर और खरीदार, जबकि ऑटो चोरी के मामले में अन्य साथियों और चोरी के वाहनों के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
चंदन नगर थाना पुलिस आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों कार्रवाई का आधिकारिक खुलासा करेगी। इसमें जब्त कोकीन की मात्रा, गिरफ्तार आरोपियों के नाम, उनके आपराधिक रिकॉर्ड और बरामद वाहनों समेत अन्य जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!