इंदौरी चोर गिरोह ढोढर में चोरी करते गिरफ्तार: पिकअप से पहले करते थे रेकी; खुले में रखी सोलर प्लांट की सामग्री रहती थी निशाने पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ढोढर-परवलिया में सोलर प्लांट की सामग्री पर हाथ साफ करने वाला इंदौरी चोर गिरोह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। रिंगनोद थाना क्षेत्र की ढोढर चौकी पुलिस ने गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा किया है। खास बात यह है कि गिरोह में कबाड़ी भी शामिल था, जो चोरी की सामग्री को खपाने का काम करता था। आरोपी इंदौर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक, हाथीखाना जावरा निवासी आयुष शर्मा ने 7 अगस्त को पुलिस को शिकायत करते हुए बताया था कि 2-3 अगस्त की रात परवलिया स्थित बायोडीजल पेट्रोल पंप परिसर में रखे सोलर प्लांट की सामग्री चोरी हो गई।
शिकायत मिलते ही ढोढर चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घटनास्थल के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से संदिग्धों की गतिविधियों को ट्रेस किया और आखिरकार गिरोह तक पहुंच गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य पिकअप वाहन से घूमकर ऐसे स्थानों की तलाश करते थे, जहां सोलर प्लांट अथवा अन्य कीमती सामग्री खुले में रखी हो। किसी स्थान को निशाना बनाने से पहले आरोपी वहां की स्थिति देखते और फिर एक-दो दिन तक लगातार रेकी करते थे।
मौका और सुरक्षा व्यवस्था को भांपने के बाद रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अन्य स्थानों पर भी चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
गिरोह में शामिल फरहान कुरैशी कबाड़ी का काम करता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की सामग्री कहां-कहां बेची गई और गिरोह ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
इंदौर के अलग-अलग इलाकों से पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने रवि सिंह गिनावा निवासी ग्राम बिसनावदा, गांधी नगर, नरेंद्र मौर्य और गोपाल मौर्य निवासी ग्राम मोहाड़ी, खुड़ैल, दीप भूरिया निवासी बिजलपुर, राजेंद्र नगर, हाल निवासी ग्राम किशनपुरा बेटमा, गणेश परमार निवासी ग्राम भंवरगढ़, प्रदीप बामनिया निवासी सागौर रोड बेटमा और फरहान कुरैशी निवासी टाटपट्टी बाखल छत्रीपुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों, चोरी के माल की बरामदगी और पूर्व में की गई वारदातों की जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!