देखिए वीडियो: श्रद्धालुओं और महिला सुरक्षाकर्मी में मारपीट; वीडियो में गाली-गलौज और धक्का-मुक्की, लोगों ने कराया बीच-बचाव
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकाल लोक में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद और मारपीट का एक और मामला सामने आया है। घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
वीडियो में सप्तऋषि की मूर्तियों के पास एक महिला सुरक्षाकर्मी और कुछ महिला श्रद्धालुओं के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज व मारपीट होने लगी।
महिला गार्ड को घेरा, फिर हुई मारपीट
वायरल वीडियो में महिला सुरक्षाकर्मी कुछ महिला श्रद्धालुओं से बहस करती नजर आ रही है। कुछ देर बाद वहां अन्य महिला श्रद्धालु भी पहुंच जाती हैं और सुरक्षाकर्मी को घेर लेती हैं। इसी दौरान एक पुरुष सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव की कोशिश करता दिखाई देता है।
विवाद बढ़ने पर महिला श्रद्धालुओं और महिला सुरक्षाकर्मी के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट होती नजर आती है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाया। बाद में कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और मामला शांत कराया।
गाली-गलौज भी हुई
वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल भी सुनाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो सामने आने के बावजूद यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी।
प्रशासन का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया
महाकाल लोक में रोजाना बड़ी संख्या में देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच इस तरह के विवाद सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था और व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
फिलहाल घटना को लेकर मंदिर प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि मामले में किसी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं। पुलिस या मंदिर प्रशासन की जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!