खबर
Top News

अफसरशाही की भेंट चढ़ा बेसमेंट अभियान: निगम ने नोटिस जारी किए लेकिन बेसमेंट में पार्किंग कितनी बनी जानकारी नहीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अप्रैल 2026, 3:00 pm
शेयर करें:
अफसरशाही की भेंट चढ़ा बेसमेंट अभियान

फायर अधिकारी ने सवा सौ से अधिक नोटिस किए जारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम अफसरों की मिलीभगत से शहर में बेसमेंट का अन्य उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। निगम बेसमेंट में पार्किंग बनाने के लिए अभियान चलाता है, जिम्मेदार नोटिस जारी करते हैं और इक्का-दुक्का बेसमेंट मालिकों पर कार्रवाई होती है फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। कई वर्षों से यह सिस्टम बन गया है।

शहर के यातायात को बेहतर बनाने और पार्किंग व्यवस्था को सहज बनाने के लिए निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने शहर के बहुमंजिला भवनों में स्थित बेसमेंट में पार्किंग बनाने का अभियान शुरू किया है।

इसके चलते निगम के 22 जोन पर पदस्थ भवन अधिकारी व भवन निरीक्षक के साथ फायर अधिकारी ने करीब सवा सौ से अधिक नोटिस जारी किए हैं।

मौजूदा में नोटिस मिलने के बाद बेसमेंट में पार्किंग सुविधा शुरू की जा रही है, यह दावा निगम के बिल्डिंग अफसर कर रहे हैं, लेकिन कितने बेसमेंट में पार्किंग शुरू हुई, इसका आंकड़ा नहीं है।

इससे निगम के अभियान पर सवालिया निशान लग गया है। ज्ञात रहे कि प्रशासन और निगम ने संयुक्त रूप से यह अभियान शुरू किया था, लेकिन कुछ समय बाद ही ठप हो गया।

उसके बाद हर वर्ष यह अभियान शुरू होता है, कुछ नोटिस जारी होते हैं, जिनसे निगम अफसरो की सेटिंग नहीं होती है उन पर कार्रवाई कर पूरा मामला ठप हो जाता है।

इस अभियान से शहरवासियों को भले ही फायदा नहीं मिलता है, लेकिन अभियान के नाम पर भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक जमकर कमाई करते हैं।

धड़ल्ले से कमर्शियल उपयोग
रीगल तिराहा स्थित पाकीजा शोरूम के बेसमेंट में निगम ने कार्रवाई कर पार्किंग शुरू कराने का दावा किया था, लेकिन मौजूदा में उस बिल्डिंग के बेसमेंट में पार्किंग है या उसका अन्य उपयोग हो रहा है, इसे निगम अफसर खुद ही जांच सकते हैं।

इसी तरह सी21 शॉपिंग मॉल के पीछे स्थित बड़े-बड़े कमर्शियल प्रतिष्ठानों के बेसमेंट में पार्किंग बनाने के लिए कई बार नोटिस जारी हुए, लेकिन मौजूदा में यहां बेसमेंट का उपयोग किस तरह हो रहा है यह भी निगम के जिम्मेदार जांच सकते हैं।

एमजी रोड, सपना-संगीता रोड सहित किसी भी प्रमुख मार्ग पर बेसमेंट की जांच की जाए, सभी जगह बेसमेंट का कमर्शियल उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है।

पूरा मामला फाइलों में दबा रह गया
नगर निगम की नाक के नीचे स्थित जेल रोड पर बने बेसमेंट निगम व प्रशासन के अफसरों को मुंह चिढ़ा रहे हैं। यहां प्रदेश का सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक मार्केट है जिसकी अधिकतर दुकानें बेसमेंट में ही संचालित हो रही हैं।

बीते वर्ष जेल रोड पर बेसमेंट में पार्किंग शुरू कराने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन निगम अफसरों की मिलीभगत और नेताओं के संरक्षण से पूरा मामला फाइलों में दबा रह गया।

गौरतलब है कि मौजूदा में जेल रोड पर वाहन पार्किंग के हालात इस तरह बने हुए हैं कि पूरी सड़क पर वाहन खड़े होने से आमजन का निकलना भी दूभर हो रहा है।

अभियान चलाने के मायने क्या हैं
नगर निगम में अफसरों की मंशा के अनुरूप ही कामकाज होता है। यही वजह है कि हर वर्ष सौ से अधिक बेसमेंट में पार्किंग बनाने के नोटिस जारी होने के बाद भी बेसमेंट में दुकान, अस्पताल, कोचिंग सहित कई अन्य उपयोग हो रहे हैं, लेकिन पार्किंग नहीं होती है।

जब बेसमेंट में पार्किंग बनती ही नहीं है तो अभियान चलाने के मायने क्या हैं। निगम के इस अभियान को लेकर कहा जाने लगा है कि यह अभियान निगम अफसरों की कमाई का अभियान है, जो हर साल चलाकर अपनी जेब भरी जाती है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 2 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 2 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 2 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 2 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 3 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 3 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 3 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 3 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 3 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 4 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 4 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 4 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 4 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 4 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 4 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 4 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!