एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक: इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश समेत देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। रविवार, 27 सितंबर 2026 को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
केंद्र सरकार ने यह फैसला 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए लिया है।
वित्त मंत्रालय के अनुसार, रविवार को बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज जारी रहेगा, ताकि ग्राहकों की जरूरी बैंकिंग जरूरतें लंबे समय तक प्रभावित न हों।
आरबीआई ने भी 27 सितंबर को बैंक शाखाओं, कार्यालयों,एटीएम लिंक्ड ब्रांचेस को चालू रखने की मंजूरी दी है। यह व्यवस्था मध्यप्रदेश में भी लागू होगी।
28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित है बैंक हड़ताल
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत कई अन्य मुद्दे शामिल हैं। 22 सितंबर को यूनियंस ने हड़ताल पर आगे बढ़ने की बात कही थी।
हड़ताल से ठीक पहले 26 सितंबर को शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है। ऐसे में सामान्य छुट्टियों के साथ हड़ताल होने पर बैंक शाखाओं से जुड़े कामकाज पर लगातार कई दिनों तक असर पड़ सकता था। इसी को देखते हुए 27 सितंबर को बैंक खोलने का फैसला किया गया है।
एसबीआई समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट
प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को जरूरी शाखा संबंधी काम पहले निपटाने की सलाह दी है।
बैंकों ने ग्राहकों से हड़ताल की अवधि के दौरान एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और अन्य डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
एसबीआई ने भी अपने ग्राहकों को सलाह दी है कि 28 से 30 सितंबर के दौरान शाखा से जुड़े जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए आवश्यक लेनदेन पहले पूरा कर लें।
संबंधित समाचार

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान:इन्हें मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी

सागर जहरीली शराब कांड:30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर

मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई:3 डेयरियों से मावा-घी समेत सैंपल लिए; इंस्टामार्ट में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली

देखिए वीडियो:लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई; रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!