पार्किंग विवाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या: 9 गोलियां लगने से मौके पर मौत; पड़ोसी ने लाइसेंसी पिस्टल से की ताबड़तोड़ फायरिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, फरीदाबाद।
हरियाणा के फरीदाबाद में पार्किंग को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। टेक महिंद्रा कंपनी के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की उनके पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी।
आरोप है कि पड़ोसी मोनू शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से करीब 15 राउंड फायरिंग की, जिसमें परमजीत को 9 गोलियां लगीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी अपने परिवार के साथ फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे सेक्टर-21C स्थित बिल्डिंग नंबर-641 में हुई। परमजीत धनखड़ जिम से लौटकर घर पहुंचे थे। उनकी पार्किंग की निर्धारित जगह पर पड़ोसी मोनू शर्मा की गाड़ी खड़ी थी।
परमजीत ने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मोनू अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर आया और परमजीत पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
पहले से चल रहा था दोनों परिवारों के बीच विवाद
जांच में सामने आया है कि दोनों परिवारों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी के बेटे का कुत्ता पार्किंग में गंदगी करता था, जिस पर परमजीत का बेटा शौर्य आपत्ति जताता था। इसी बात को लेकर कुछ दिन पहले भी कहासुनी हुई थी। हालांकि, उस समय मामला सुलझ गया था।
भांजे की शादी में शामिल होने सिंगापुर से लौटे थे
परमजीत धनखड़ काम के सिलसिले में सिंगापुर में रहते थे और उनका परिवार फरीदाबाद में ही रहता था। वह 5 नवंबर को सिंगापुर से घर लौटे थे। बताया गया है कि वह अपने भांजे की शादी में शामिल होने आए थे, जो 24 नवंबर को होनी है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी की तलाश जारी
वारदात की सूचना मिलने पर सूरजकुंड थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाए और कारतूसों के खोल बरामद किए।
मृतक के बेटे शौर्य की शिकायत पर मुख्य आरोपी मोनू शर्मा उर्फ मोहन, उसकी पत्नी दिव्या, बेटे मयंक, बेटी नैना और भाई हेतराम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी परिवार सहित फरार हो गया। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!